फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Tension in Punjab after Imran Khan's arrest, army had to be deployed; More than 900 arrested so far

Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में तनाव, करनी पड़ी सेना की तैनाती; अब तक 900 से ज्यादा गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 10 May 2023 05:31 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों द्वारा किए गए हिंसा प्रदर्शन में 130 से भी ज्यादा पुलिस और कानून प्रवर्तन कर्मियां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हिंसा के दौरान 25 से भी ज्यादा पुलिस और सरकारी एजेंसियों की गाड़ियों को जला दिया गया।

विज्ञापन
Pakistan: Tension in Punjab after Imran Khan's arrest, army had to be deployed; More than 900 arrested so far
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार मामाले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पटीआई) पार्टी के समर्थक सड़को पर उतर हंगामा करने लगे। पंजाब में बुधवार को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सेना के जवानों की तैनाती की गई है। पंजाब सरकार के निवेदन के बाद आंतरिक मंत्रालय से राज्य में सेना के जवानों की तैनाती का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेना मुख्यालय के परामर्श से प्रांतीय सरकार द्वारा सैनिकों की सही संख्या, तैनाती की तारीख और क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर कानून व्यवस्था के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रांत में हिंसा और शांति भंग करने के मामले में 945 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा- "प्रांत में हिंसा फैलाने, तोड़फोड़, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों द्वारा किए गए हिंसा प्रदर्शन में 130 से भी ज्यादा पुलिस और कानून प्रवर्तन कर्मियां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिंसा के दौरान 25 से भी ज्यादा पुलिस और सरकारी एजेंसियों की गाड़ियों को जला दिया गया। प्रदर्शनकारी 14 से ज्यादा सरकारी इमारतों पर हमला कर उसमें लूटपात की और नुकसान भी पहुंचाया। 


बता दें कि 70 वर्षीय क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से हिरासत में लिया। यहां वे भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई में शामिल होने आए थे। इमरान के खिलाफ भ्रष्टाचार के अलावा अन्य कई मामले भी दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed