भारत के बाद पाकिस्तान ने भी चीन को दिया तगड़ा झटका, TikTok को किया ब्लॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के बाद पाकिस्तान ने भी चीन को तगड़ा झटका दिया है। जी हां, पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने शुक्रवार को चीनी एप टिक टॉक को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण का कहना है कि कंपनी अवैध ऑनलाइन सामग्री के सक्रिय मॉडरेशन के लिए एक प्रभावी तंत्र के विकास के निर्देशों का पालन करने में पूरी तरह से विफल रही है। गौरतलब है कि भारत ने जून में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टिक-टॉक समेत कई चीनी एप्स को बैन कर दिया था।
Pakistan's Telecommunication Authority blocks Chinese app TikTok "in view of a number of complaints from different segments of the society against immoral/indecent content on the video-sharing platform" https://t.co/3GWaqAbetK pic.twitter.com/DTzfOMd727
— ANI (@ANI) October 9, 2020विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने कंपनी को अवैध ऑनलाइन सामग्री के सक्रिय मॉडरेशन के लिए एक प्रभावी तंत्र के विकास को लेकर बार-बार कहा गया था। मगर कंपनी प्राधिकरण के इस बात पर अमल नहीं किया। नतीजतन प्राधिकरण ने पाकिस्तान में टिक-टॉक को ब्लॉक करने का फैसला किया। बता दें कि पाकिस्तान ने जुलाई में ही टिक टॉक को इसके लिए चेतावनी दी थी।