फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Tehreek-e-Insaf president Chaudhry Pervez Elahi arrested

पाकिस्तान: इमरान के करीबी और PTI अध्यक्ष परवेज इलाही गिरफ्तार, घर के बाहर से घसीटते हुए ले गए सुरक्षा अधिकारी

Thu, 01 Jun 2023 09:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 09:04 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी चौधरी परवेज इलाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Tehreek-e-Insaf president Chaudhry Pervez Elahi arrested
चौधरी परवेज इलाही को गिरफ्तार कर ले जाते सुरक्षा अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष परवेज इलाही को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, शर्मनाक है कि शासन अपने फासीवाद को नहीं रोक रहा है। महंगाई 38 फीसदी तक आसमान छू गई है और जवाब में सरकार परवेज इलाही को गिरफ्तार कर रही है। पीटीआई ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें 77 वर्षीय नेता को सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनके आवास के बाहर से घसीटते देखा गया। 
विज्ञापन


डॉन अखबार ने इलाही के प्रवक्ता इकबाल चौधरी के हवाले से खबर दी है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने घर से निकल रहे थे। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने इलाही के साथ आई उन महिलाओं के साथ भी 'दुर्व्यवहार' किया, जो नौ मई से गिरफ्तारी से बच रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौर की एक जिला अदालत ने 26 मई को इलाही के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अदालत ने कहा था, 25 मई के आदेश के तहत अभियोजन न चलाए जाने के कारण आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है और वह अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहा है और जांच में शामिल नहीं हो रहा है। जांच अधिकारी के अनुरोध को देखते हुए आरोपी चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ 2 जून 2023 के लिए गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए।  
 
सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के करीबी सहयोगी रहे इलाही को इस साल मार्च में अपनी पूर्व पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) छोड़ने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 


नौ मई को इस्लामाबाद में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित नौ से ज्यादा सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया। खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed