फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan teased over PM Modi being awarded in UAE and Pak Senate chairman canceled tour

पीएम मोदी को यूएई में नवाजे जाने से चिढ़ा पाकिस्तान, सीनेट चेयरमैन ने रद्द किया दौरा

Mon, 26 Aug 2019 02:47 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 02:47 AM IST
सार

  • इमरान के एक मंत्री भी झल्लाकर बोले, यूएई क्या कर रहा, हमें कोई मतलब नहीं
  • सादिक संजरानी और संसदीय प्रतिनिधिमंडल का 25-28 अगस्त तक होना था दौरा
  • यूएई के अलावा कई और देशों ने भी पीएम मोदी को कई सम्मान से नवाजा है

विज्ञापन
Pakistan teased over PM Modi being awarded in UAE and Pak Senate chairman canceled tour
नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ सम्मान (File Photo) - फोटो : Twitter

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से नवाजे जाने से पाकिस्तान चिढ़ गया है। बताया जा रहा है कि मोदी को सम्मानित किए जाने से खफा पाकिस्तान के सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी ने अपना यूएई दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल, दुनिया के कई मुस्लिम देशों आतंकवाद के मसले पर भारत का समर्थन किया है। इसके अलावा कई और देशों ने भी पीएम मोदी को कई सम्मान से नवाजा है।

विज्ञापन


पाक मीडिया की खबरों के मुताबिक, संजरानी के यूएई दौरे से कश्मीरी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, इसलिए उन्होंने अपना और एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द करने का फैसला किया है। यूएई सरकार के बुलावे पर यह दौरा 25 से 28 अगस्त तक होने वाला था। संजरानी के प्रतिनिधिमंडल को यूएई के सांसदों और सरकारी अफसरों के साथ बैठकें करनी थीं।
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान के एक मंत्री फवाद चौधरी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो वह चिढ़कर बोले, हमें इससे मतलब नहीं कि यूएई, ईरान, सऊदी अरब, अमेरिका या फिर यूरोप क्या कर रहे हैं। हम तो अपनी जंग खुद लडे़ंगे। उल्लेखनीय है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाक को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से कोई मदद नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed