फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan sindh province have 11000 schools students not come here but teachers get salary

पाकिस्तान: सिंध प्रांत के स्कूलों का अजब हाल, 11 हजार स्कूलों में शिक्षक तो हैं पर पढ़ने वाला कोई नहीं

Fri, 04 Mar 2022 03:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 03:49 PM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा किया गया है। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यहां 11000 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक तो है लेकिन छात्र नहीं। और इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को बिना काम के हर माह सैलरी दी जाती है। 

विज्ञापन
pakistan sindh province have 11000 schools students not come here but teachers get salary
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11000 स्कूल ऐसे जहां बच्चे नहीं आते। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11000 स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चे नहीं बल्कि भूत पढ़ते हैं। इतना ही नहीं यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों को मोटी सैलरी दी जाती है। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यहां 11000 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक तो है लेकिन छात्र नहीं आते और  इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को बिना काम के हर माह सैलरी दी जाती है।

विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में छपी एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सिंध प्रांत के ये स्कूल पाकिस्तान के सीमित संसाधनों के लिए बोझ बने हुए हैं। दरअसल, एक दो नहीं बल्कि 11000 हजार स्कूलों में तैनात शिक्षकों को बिना काम के ही वेतन दिया जा रहा है, जिससे पाकिस्तान के राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सिंध के ग्रामीण इलाकों में प्रति एक हजार बच्चों पर 1.8 स्कूल हैं। इसमें से 15 प्रतिशत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में दो शिक्षक हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि इन स्कूलों में बच्चे नहीं आते इसलिए  सत्ता और पावर में रहने वाले लोगों ने इन स्कूलों पर कब्जा जमा लिया है। ये लोग इन स्कूलों में गेस्ट हाउस का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि आखिर क्यों इन स्कूलों में बच्चे पढ़ने के लिए नहीं आते। दरअसल, सिंध के इन स्कूलों में बच्चों के लिए मूलभूत और प्राथमिक सुविधाएं भी नहीं हैं। यहां पीने का पानी, शौचालय, खेल का मैदान, चहारदीवारी, यहां तक कि बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि अगर बच्चे आएं भी तो पढ़ेंगे कैसे। 


 द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, इन स्कूलों में अभी तक बच्चों का नामांकन भी हो रहा था, लेकिन अब बच्चों ने नामांकन कराना भी बंद कर दिया है।  

लोगों और आलोचनों ने इसे लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सरकार से कहा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों को बेहतर वेतन दिया जाए और बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं, तभी बच्चे इन स्कूलों में पढ़ने के लिए आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed