फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Sindh Minister planning for Religious Corridor for Hindus and Jains to boost tourism sector

PAK: पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों से हिंदू-जैनों को जोड़ने की योजना, सिंध के मंत्री ने की कॉरिडोर बनाने की बात

Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

प्रांत के प्रवक्ता का कहना है कि जुल्फिकार अली शाह ने दुबई में जो भाषण दिया, उसका जिक्र वे विभाग के अधिकारियों से भी कर चुके हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह संघीय सरकार का मामला है।

विज्ञापन
Pakistan Sindh Minister planning for Religious Corridor for Hindus and Jains to boost tourism sector
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई

विस्तार

करतारपुर कॉरिडोर के बाद पाकिस्तान के एक प्रांतीय मंत्री एक और धार्मिक गलियारा खोलने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, सिंध के पर्यटन मंत्री जुल्फिकार अली शाह बुधवार को दुबई में थे। यहां वे सिंध प्रांत में पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम एक धार्मिक गलियारा बना सकते हैं, जिससे भारत के हिंदू और जैन समुदाय के लोग हमारे प्रांत में आ सकें और अपनी पूजा-पाठ कर सकें। 

विज्ञापन

उमरकोट में भगवान शिव का मंदिर
कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि गलियारा उमरकोट और नगरपारकर में बनाया जा सकता है। उमरकोट में भगवान शिव का मंदिर है। मान्यता है कि इसका निर्माण दो हजार से पहले हुआ था। नगरपारकर में कई परित्यक्त जैन मंदिर भी हैं। यहां बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है। पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए बड़ी संख्या में हिंदू और जैन भारत से आना चाहते हैं। बता दें, सिंध सरकार के एक प्रवक्ता ने भी न्यूज एजेंसी पीटीआई से पुष्टि की है कि पर्यटन मंत्री शाह ने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ इस संभावना पर चर्चा की है।

विज्ञापन

यह संघीय सरकार का मामला है
प्रांत के प्रवक्ता का कहना है कि जुल्फिकार अली शाह ने दुबई में जो भाषण दिया, उसका जिक्र वे विभाग के अधिकारियों से भी कर चुके हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह संघीय सरकार का मामला है। धार्मिक पर्यटकों की सुविधा के लिए, शाह ने भारत से सुक्कुर या लरकाना के लिए एक साप्ताहिक उड़ान शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में करीब 75 लाख हिंदू
बता दें, पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय के अनुसार, देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं। परम हंस जी महाराज समाधि (खैबर-पख्तूनख्वा), बलूचिस्तान में हिंगलाज माता मंदिर, पंजाब के जिले चकवाल में कटास राज परिसर और पंजाब के जिले मुल्तान में प्रह्लाद भगत मंदिर पाकिस्तान में कुछ प्रमुख हिंदू मंदिरों हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed