फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Shut Down Twitter And Zoom Platform For Several Hours Due To Saath Virtual Conference On Baloch Death

बलूचों से डरा पाकिस्तान, पीएम इमरान के आदेश पर ट्विटर और जूम को किया गया बंद

Mon, 18 May 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 18 May 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Shut Down Twitter And Zoom Platform For Several Hours Due To Saath Virtual Conference On Baloch Death
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के कई इलाकों में सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर और वीडियो स्ट्रिमिंग वेबसाइट जूम को कई घंटों तक ब्लॉक करके रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पाकिस्तान सरकार ने दोनों ही वेबसाइटों पर से ब्लॉक को हटाने का आदेश दिया और जल्द ही ब्लॉक को हटा लिया गया। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया था क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान में बलूचों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर 'साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया गया। इससे प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी सेना डर गई और उसने ट्विटर और जूम को ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन





बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के मुताबिक, उसकी वीडियो स्ट्रिमिंग सर्विस पेरिस्कोप, ट्विटर अकाउंट, वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वेबसाइट जूम को कई घंटों तक ब्लॉक करके रखा गया। बताया गया कि इन दोनों ही वेबसाइट पर पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही रोक लगाई गई थी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में लोग इन वेबसाइट पर एक्सेस कर पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो, उनका कहना है कि बलूचों के ऊपर पाकिस्तान सरकार और सेना द्वारा अत्याचार की खबरें सामने आती रहती हैं। इसे लेकर 'साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया जा रहा था, जिससे पाक सरकार और सेना डर गई और उन्होंने ट्विटर और जूम को कई घंटों तक के लिए बंद कर दिया। बता दें कि, 'साथ फोरम' की स्थापना अमेरिका में पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी और स्तंभकार मोहम्मद ताकी ने की है। 

दरअसल, रविवार को साथ फोरम ने एलान किया था कि वे लोग वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगे, जिसमें बलूच पत्रकार सज्जाद हुसैन और पश्तून तहाफुज मुवमेंट के नेता आरिफ वजीर की रहस्यमय परिस्थितयों में हुई हत्या को लेकर चर्चा की जाएगी। 

इस फोरम में बलूचों के प्रमुख नेता, नबी बख्श बलोच, गुल बुखारी, अहमद वकास गोराया, ताहा सिद्दीकी समेत कई चर्चित लोग शामिल होने वाले थे। गोराया ने इमरान सरकार पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने देश में जूम को ब्लॉक किया है ताकि पाकिस्तानी नागरिक इस कॉन्फ्रेंस से न जुड़ पाएं।


हालांकि, गोराया ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का वीडियो जारी किया जाएगा, जिससे जनता इस कॉन्फ्रेंस को देख पाएगी। बलोच नेताओं की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद सरकार ने ट्विटर और जूम पर लगाए गए रोक को हटा लिया। सरकार की तरफ से इस प्रतिबंध को लागू करने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed