फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Sheikh Rashid Ahmad says Taliban will not allow TTP to use Afghan land

पाकिस्तान: शेख राशिद ने कहा- टीटीपी को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देगा तालिबान

Tue, 24 Aug 2021 03:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 03:30 AM IST
सार

शेख राशिद अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफगान तालिबान ने हमें भरोसा दिया है कि टीटीपी को किसी भी स्थिति में अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Pakistan: Sheikh Rashid Ahmad says Taliban will not allow TTP to use Afghan land
Sheikh Rashid - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने सोमवार को कहा कि अफगान तालिबान ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों को इस्लामाबाद के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल करने नहीं देगा। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद टीटीपी के कई कट्टर आतंकियों को रिहा किया गया है।

विज्ञापन


अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने अफगान तालिबान द्वारा टीटीपी के प्रमुख कमांडर मौलवी फकीर मोहम्मद सहित अन्य आतंकियों को रिहा करने की खबरों पर गौर किया है। पाकिस्तान इस मुद्दे पर तालिबान के साथ संपर्क में है। संबंधित (अफगान) अधिकारियों को पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने की घटनाओं में शामिल रहे लोगों पर नियंत्रण रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री बोले- तालिबान ने दिया है आश्वासन
अफगान तालिबान ने हमें भरोसा दिया है कि टीटीपी को किसी भी स्थिति में अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री की यह टिप्पणी उन मीडिया रिपोर्ट के बीच आई जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने टीटीपी से जुड़े वांछित आतंकवादियों की एक सूची अफगानिस्तान तालिबान को सौंपी है, जो अभी भी अफगानिस्तान में सक्रिय हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में काबुल पर नियंत्रण करने के बाद सूची को अफगान तालिबान के नेतृत्व के साथ साझा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी समूह है टीटीपी
टीटीपी जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है, अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह है। टीटीपी ने पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमले किए हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए टीटीपी अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने 2014 के बाद से लगातार अभियान चलाकर टीटीपी के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है।


माना जाता है कि टीटीपी के ज्यादातर आतंकी सीमा पार अफगानिस्तान भाग गए हैं। वे अब भी अफगानिस्तान में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश के लिए अफगान की जमीन का उपयोग कर रहे हैं। वहीं अफगान तालिबान प्रमुख हैबतुल्ला अखुंदजादा ने कथित तौर पर इस्लामाबाद की इन शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed