{"_id":"65deefffa5f60b43880673a7","slug":"pakistan-several-dead-and-injured-as-bus-falls-into-deep-gorge-in-khyber-pakhtunkhwa-news-and-updates-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कम से कम 10 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कम से कम 10 की मौत
Wed, 28 Feb 2024 02:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:04 PM IST
सार
बताया गया है कि यह बस हरिपुर जिले में खानपुर के पहाड़ी गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते में तरनावा में यह हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बस काफी तेजी से चल रही थी। इसी दौरान एक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।
बताया गया है कि यह बस हरिपुर जिले में खानपुर के पहाड़ी गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते में तरनावा में यह हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस के खाई में गिरने की खबर मिलते ही राहत-बचाव दलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।