{"_id":"687bf562f927ee49bd05ad45","slug":"pakistan-security-forces-killed-ttp-terrorists-in-khyber-pakhtunkhwa-province-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में टीटीपी के पांच आतंकवादी ढेर, दो घायल; आठ आतंकियों को जिंदा पकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में टीटीपी के पांच आतंकवादी ढेर, दो घायल; आठ आतंकियों को जिंदा पकड़ा
Sun, 20 Jul 2025 01:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:13 AM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित मलकंद जिले के मेहरदाय इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर टीटीपी के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान दो आतंकी घायल भी हुए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को जिंदा पकड़ा है। इसके अलावा, हांगू जिले में भी एक अभियान चलाया गया, जिसमें नौ आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान दो आतंकी घायल भी हो गए।
विज्ञापन
तहसील दरगई के सहायक आयुक्त वहीदुल्लाह खान के मुताबिक, यह अभियान मलकंद जिले के मेहरदाय इलाके में चलाया गया। अभियान पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीडीटी) ने मिलकर चलाया। अभियान के दौरान आठ आतंकवादियों को जिंदा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने ब्रिक्स को बताया 'छोटा समूह', कहा- वे मुझसे डरते हैं, अगर संगठित हुए तो बहुत जल्दी खत्म कर दूंगा
विज्ञापन
टीटीपी से जुड़े आतंकवादी क्षेत्र में कर रहे थे हमले
खान ने बताया कि पुलिस और सीटीडी ने इस सफल अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पांच आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए, जबकि आठ को जिंदा पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे और इस क्षेत्र में हमले कर रहे थे। खान ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों को सीटीडी केंद्र ले जाया गया है। वहीं, घायलों को तहसील मुख्यालय अस्पताल दरगई में भर्ती कराया गया है।
हांगू जिले में नौ आतंकवादी मार गिराए
इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह प्रांत के हांगू जिले में एक और अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में नौ आतंकवादी मारे गए और तीन सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: Bangladesh: आम चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी का शक्ति प्रदर्शन, देशभर से रैली में जुटे लाखों समर्थक
पिछले एक साल में पाकिस्तान में बढ़ीं आतंकवाद की घटनाएं
पिछले एक साल में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी हैं। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब प्रतिबंधित टीटीपी ने नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 के अनुसार, पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है, जहां आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में 45 फीसदी बढ़ गई है, और 1,081 पहुंच गई है। खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।