फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Security forces in Balochistan attacked by terrorists, 5 soldiers killed

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने किया हमला, 5 सैनिकों की मौत

Sat, 26 Jun 2021 02:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 02:19 AM IST
सार

  • पाकिस्तान सशस्त्र बल के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बताया कि फायरिंग में फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान के पांच सैनिक मारे गए। तलाश अभियान जारी है।

विज्ञापन
Pakistan: Security forces in Balochistan attacked by terrorists, 5 soldiers killed
आतंकी हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, बलूचिस्तान के सीबी जिले के संगन क्षेत्र में गोलीबारी के दौरान आतंकवादियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सशस्त्र बल के मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बताया कि फायरिंग में फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान के पांच सैनिक मारे गए। तलाश अभियान जारी है। इस माह की शुरुआत में भी एक हमले में फ्रंटियर कोर के चार सैनिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी बलूचिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाकिस्तान की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया था और इसके बाद आईईडी ले जा रहे सुरक्षा कर्मियों के वाहन को निशाना बनाया। इस हमलों में अर्धसैनिक बल के चार सैनिकों की मौत व आठ अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, पहली घटना में आतंकियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाया था। उन्होंने पीर इस्माइल जियारत के पास चौकी को भी निशाना बनाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए और आठ घायल हुए हैं जबकि चार सैनिकों की मौत हुई और छह घायल हो गए थे। वहीं, तुर्बत में एक अन्य घटना में आतंकियों ने फ्रंटियर कोर के एक वाहन को निशाना बनाया, जो आईईडी ले जा रहा था। इस घटना में दो सैनिक घायल हो गए थे।


गौरतलब है कि इससे पहले भी बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक होटल की पार्किंग में धमाका हुआ था। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हुए थे। बलूच राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े चरमपंथी प्रांत में सुरक्षा बलों पर नियमित रूप से हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed