फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan said that the modern weapons left by the US Army in Afghanistan have now reached the terrorists

Pakistan: अमेरिका ने लौटते समय अफगानिस्तान में छोड़े हथियार अब आतंकियों के हाथ में; पाकिस्तान ने जताई चिंता

Fri, 08 Sep 2023 09:08 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 09:08 PM IST
सार

पाकिस्तान ने चिंता जताई कि अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए आधुनिक हथियार अब आतंकवादियों तक पहुंच गए हैं और इन गतिविधियों पर वैश्विक ध्यान देने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
Pakistan said that the modern weapons left by the US Army in Afghanistan have now reached the terrorists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

जो बाइडन की सरकार आने से पहले अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में आतंकवादियों से लड़ रही थी। बाइडन प्रशासन ने जब अमेरिकी सेना को वापसी के आदेश दिए तो काफी जल्दबाजी में वहां आधुनिक हथियार छूट गए। कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई थी कि हैलिकॉप्टर तक वहां खड़े हुए थे। वही, अब पाकिस्तान ने शुक्रवार को चिंता जताई कि अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए आधुनिक हथियार अब आतंकवादियों तक पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान के विद्रोहियों ने पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर हमला किया और चार पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला। इसको लेकर अब विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि इन गतिविधियों पर वैश्विक ध्यान देने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि हम किसी को दोष नहीं देते हैं लेकिन अफगानिस्तान में छोड़े गए हथियारों पर वैश्विक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वे अब आतंकवादी समूहों के हाथों में पड़ गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से होने वाले आतंकवादी हमलों का मुद्दा अफगान अंतरिम सरकार के समक्ष उठाया गया है। आगे मुमताज जहरा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान तब आया है जब व्हाइट हाउस ने बुधवार को इस बात पर असहमति जताई कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में लगभग सात अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार और उपकरण छोड़े हैं और आतंकवादी समूह अब उन हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी बलों द्वारा पीछे कोई उपकरण नहीं छोड़ा गया था। जब हमने निकासी के अपने प्रयास पूरे किए तो हवाई अड्डे पर थोड़ी मात्रा में उपकरण और कुछ विमान थे, लेकिन हमारे निकलते ही वे सभी बेकार हो गए। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में, हमारे पास जो एकमात्र चीज बची थी जिसका तालिबान फायदा उठा सकता था, वह थी कुछ हवाई अड्डे की मैकेनिक क्षमताएं: टो ट्रक और उन पर सीढ़ी वाले ट्रक, और कुछ अग्निशमन उपकरण।


जॉन किर्बी ने बताया कि लोग जो उपकरण कह रहे थे कि अमेरिकियों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था, उन्हें अमेरिका की वापसी से पहले अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही तालिबान काबुल और देश भर के अन्य स्थानों पर आगे बढ़ा, उन्होंने (आधिकारिक अफगान बलों ने) वह उपकरण छोड़ दिया, न कि अमेरिका ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed