फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's top election body to release schedule for Presidential election on March 1

Pakistan: चुनाव आयोग जल्द जारी करेगा राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम, आसिफ अली जरदारी दौड़ में सबसे आगे

Tue, 27 Feb 2024 10:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Feb 2024 10:43 PM IST
सार

Pakistan: चुनाव आयोग एक मार्च को राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है, जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय है। 

विज्ञापन
Pakistan's top election body to release schedule for Presidential election on March 1
आसिफ अली जरदारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसीपी) एक मार्च को राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है, जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय है। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, 29 फरवरी को एक निर्वाचक मंडल का गठन किया जाएगा, जो कि राष्ट्रपति चुनाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद ईसीपी एक मार्च को राष्ट्रपति के चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक नोटिस जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समा टीवी ने ईसीपी के प्रवक्ता के हवाले से कहा, सभी चार प्रांतीय विधानसभाएं 29 फरवरी तक अस्तित्व में आएंगी और फिर राष्ट्रपति चुनाव के लिए जरूरी निर्वाचक मंडल के गठन का काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ के नेतृत्व में केंद्र में नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए छह पक्षीय गठबंधन तैयार है। पीएमएल-एन पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपी) के आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जरदारी इससे पहले सितंबर 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं। 

आठ फरवरी को हुए चुनाव के त्रिशंकु परिणाम सामने आए थे। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। जिसके बाद पीएमएल-एन और पीपीपी ने गठबंधन बनाने का फैसला किया। यह गठबंधन इस शर्त पर बना कि पीपीपी के आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति का पद मिलेगा। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री पद मिलेगा। 

संविधान के अनुच्छेद 41 के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव आम चुनाव संपन्न होने के तीस दिनों के भी होना चाहिए। आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे। इसका मतलब 9 फरवरी से पहले राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। डॉन अखबार की एक खबर में पहले कहा गया था कि ईसीपी राष्ट्रपति चुनाव नौ या दस मार्च को आयोजित करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed