फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's ISI sending terrorists to neighboring countries says European Foundation for South Asian Studies

पाकिस्तान की काली करतूत का खुलासा, पड़ोसी देशों में भेज रहा कश्मीरी आतंकी

Sat, 25 Apr 2020 05:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 25 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's ISI sending terrorists to neighboring countries says European Foundation for South Asian Studies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
आतंकियों और आंतकवाद को बढ़ावा देने के मामले में पाकिस्तान की एक और काली करतूत सामने आई है। इस बार यह खुलासा यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (ईएफएसएएस) की तरफ से किया गया है। ईएफएसएएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पड़ोसी देशों में आतंकियों को भेज रही है। बता दें कि ईएफएसएएस ने ही यह खुलासा किया था कि काबुल में हाल ही में हुए गुरुद्वारे हमले के पीछे आईएसआई का हाथ था।
विज्ञापन


ईएफएसएएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान की सिक्योरिटी एजेंसी एनडीएस ने गुरुद्वारे हमले के आरोप में अब्दुल्ला ओरकजई उर्फ असलम फारुकी को उसके 19 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


ईएफएसएएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएसआई अफगानिस्तान में प्रॉक्सी वॉर के लिए अब कश्मीरी आतंकवादियों को भेज रही है। एनडीएस ने जिस असलम फारुकी को पकड़ा है वह आईएसआईएस के आदेश पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएस की तरफ से यह बताया गया कि फारुकी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में था। फारुकी के साथ गिरफ्तार किए गए एक आतंकी से जब एजेंसी ने पूछताछ की तब उसने गलत नाम बताकर गुमराह करने की कोशिश भी की थी।


एनडीएस के मुताबिक फारुकी के हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा से गहरे रिश्ते हैं। जांच एजेंसी की तरफ से किए गए पूछताछ में उसने कबूला कि उसका संबंध क्षेत्रीय खुफिया एजेंसी से भी है। यानी मतलब साफ है कि वो आईएसआई के बारे में कह रहा था। इससे पहले भी हक्कानी नेटवर्क और आईएसआई के रिश्ते कई बार सामने आ चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed