फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's Diplomatic Blunder: German Minister Svenja Schulze Halted Over Handbag news in hindi

Pakistan: पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत; शहबाज से मिलने पहुंचीं जर्मन मंत्री को रोका, कहा- बैग की कराएं जांच

Fri, 23 Aug 2024 09:15 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2024 09:15 AM IST
सार

जर्मनी की संघीय विकास मंत्री स्वेंजा शुल्जे गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के लिए पहुंचीं थीं। इसी दौरान उनके साथ एक अप्रत्याशित घटना घट गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। 

विज्ञापन
Pakistan's Diplomatic Blunder: German Minister Svenja Schulze Halted Over Handbag news in hindi
पाकिस्तान में जर्मनी की मंत्री सुरक्षा जांच के लिए मांगा गया बैग - फोटो : एक्स

विस्तार

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत दिखाने से कभी पीछे नहीं रहता है। लगातार अपनी नीतियों की वजह से वैश्विक स्तर पर तमाम आलोचनाएं झेल रहे देश को अतिथियों का सम्मान भी नहीं करना आता है। दरअसल, पाकिस्तान में गुरुवार को जर्मनी की एक मंत्री का अपमान किया गया। वह पीएम शहबाज शरीफ से मिलने के लिए उनके आवास के प्रवेश द्वार पर पहुंची थीं, तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनका हैंडबैग मांग लिया। इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। लोग पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला?
जर्मनी की संघीय विकास मंत्री स्वेंजा शुल्जे गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के लिए पहुंचीं थीं। इसी दौरान उनके साथ एक अप्रत्याशित घटना घट गई। दरअसल, प्रधानमंत्री आवास के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुल्जे से उनका हैंडबैग जांच के लिए सौंपने को कहा। इतना ही नहीं उनसे कहा गया कि वह बैग छोड़कर पीएम से मिलने जाएं। इस पर शुल्जे ने बैग देने से इनकार कर दिया और पीछे मुड़कर अपनी कार की ओर जाने लगीं। हालांकि, एक बड़ी राजनयिक बैठक रद्द होते देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपना हैंडबैग साथ ले जाने की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सुना रहे लोग खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अलग-अलग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। लोग पाकिस्तान के विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति मेहमाननवाजी पर सवाल उठाने लगे हैं। शुल्ज़े के साथ हुए इस व्यवहार पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई और आलोचना की। कई लोगों ने कहा कि अगर शुल्जे ने वापस जाने का फैसला किया होता तो इससे पाकिस्तान के चल रहे आर्थिक वार्तालापों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस स्थिति का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर शुल्जे लौट जातीं तो पाकिस्तान का भीख का कटोरा खाली रह जाता। वहीं, एक अन्य ने कहा कि उन्होंने अपनी ताकत और अधिकार का प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन शुल्जे ने उन्हें दिखा दिया कि वे उनके लिए अप्रासंगिक हैं।


एक और शख्स ने कहा कि यह घटना उस राजनयिक दौरे पर एक धब्बा लगा चुकी है, जिसका उद्देश्य जर्मनी और पाकिस्तान के बीच सहयोग को मजबूत करना था। इसने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



शहबाज शरीफ ने किया जर्मन मंत्री का स्वागत
हालांकि, इन सब के बाद जर्मन मंंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएम शहबाज शरीफ ने इस दौरान पाकिस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास में जर्मनी के लंबे समय से चल रहे समर्थन की सराहना की। प्रेस इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (पीआईडी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और जर्मनी के बीच परस्पर लाभकारी वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों की प्रशंसा की और पाकिस्तान के औद्योगिक विकास में जर्मनी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed