फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan s big decision: Seeing the threat of Taliban, the main road from Afghanistan has been closed

बड़ा फैसला: तालिबान से घबराया पाकिस्तान, अफगानिस्तान सीमा पर प्रमुख रास्ता किया बंद

Thu, 15 Jul 2021 12:04 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 15 Jul 2021 12:04 AM IST
सार

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत से सटी अफगानिस्तान की सीमा के प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया है। उसने अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों द्वारा महत्वपूर्ण 'स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग' पर कब्जा जमाने की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Pakistan s big decision: Seeing the threat of Taliban, the main road from Afghanistan has been closed
तालिबान आंतकी

विस्तार

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत से सटी अफगानिस्तान की सीमा के प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों द्वारा महत्वपूर्ण 'स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग' पर कब्जा जमाने की रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चमन के सहायक आयुक्त आरिफ काकर ने मीडिया को इस बात की पुष्टि की कि अफगानिस्तान से सटे चमन बॉर्डर पर 'मैत्री द्वार' रास्ते को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच, एपी की खबर के मुताबिक, तालिबान ने बुधवार को पाकिस्तान से सटे अहम रणनीतिक बिंदु स्पिन बोल्डक पर अपना नियंत्रण होने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कथित तौर पर तालिबानी लड़ाके दक्षिण-पूर्वी शहर स्पिन बोल्डाक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तानी शहर चमन के लोगों ने भी सीमा रेखा के पार तालिबान के झंडे लहरते देखे और तालिबानी लड़ाकों के वाहन भी देखे गए।

काकर ने कहा कि उच्च स्तर की सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित की गई है। हालांकि, उन्होंने तालिबान लड़ाकों द्वारा स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग पर नियंत्रण की रिपोर्ट के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। स्पिन बोल्डक पाकिस्तान के चमन शहर से सटी अफगान सीमा का एक अहम रणनीतिक बिंदु है, जिसके जरिए दोनों देशों के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता है।


सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में इस अहम बिंदु के आसपास तालिबानी लड़ाकों का नियंत्रण होने का दावा किया गया है। हालांकि, अफगान सरकार के अधिकारियों ने इसका खंडन किया है और कहा है कि स्पिन बोल्डक उनके नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed