फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Punjab province CM Parvez Elahi removed from the post by Governor Baligur Rehman

Pakistan: इमरान खान के करीबी पर गिरी गाज, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद से हटाए गए परवेज इलाही

Fri, 23 Dec 2022 07:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 07:42 AM IST
सार

पंजाब प्रांत के गवर्नर बलिगुर रहमान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही को विश्वास मत हासिल करने के आदेश का पालन न करने पर पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन
Pakistan: Punjab province CM Parvez Elahi removed from the post by Governor Baligur Rehman
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही पर गाज गिरी है। गवर्नर बलिगुर रहमान ने शुक्रवार को उन्हें विश्वास मत हासिल करने के आदेश का पालन न करने पर पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन


पंजाब प्रांत के गवर्नर की ओर से यह कार्रवाई इमरान खान को पंजाब विधानसभा को भंग करने से रोकने के लिए की है। दरअसल, हाल ही में इमरान खान ने पंजाब के साथ ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने की घोषणा की थी। इन दोनों जगहों पर उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में है। 
विज्ञापन


अदालत का रुख करेंगे इलाही
उधर, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सहयोगी  दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायद (पीएमएलक्यू) के नेता इलाही ने कहा कि वह राज्यपाल के अवैध आदेश के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, पीटीआई के वरिष्ठ नेता और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि राज्यपाल को इस कृत्य के लिए भगुतना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed