{"_id":"65ead4f48d5994c0a0085b3e","slug":"pakistan-punjab-cm-maryam-nawaz-says-did-hard-work-to-make-ways-in-father-party-pmln-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'पिता की पार्टी में भी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी', पंजाब की सीएम मरयम नवाज का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'पिता की पार्टी में भी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी', पंजाब की सीएम मरयम नवाज का बयान
Fri, 08 Mar 2024 02:46 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:46 PM IST
सार
मरयम नवाज को नवाज शरीफ का उत्तराधिकारी माना जाता है। बीती 26 फरवरी को ही मरयम नवाज ने पंजाब की सीएम पद की शपथ ली है।
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरयम नवाज ने हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब की सीएम बनकर इतिहास रच दिया। महिला दिवस के मौके पर उन्होंने बताया कि अपने पिता की ही पार्टी में भी जगह बनाने के लिए उन्हें दशक भर तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह सफल हुईं है तो कोई भी महिला सफल हो सकती है। मरयम नवाज पाकिस्तान में किसी भी राज्य की सीएम बनने वाली पहली महिला हैं।
नवाज शरीफ की उत्तराधिकारी मानी जाती हैं मरयम नवाज
पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए मरयम नवाज ने कहा कि 'उनके पिता की पार्टी पीएमएल-एन हमेशा से एक पुरुषों के प्रभाव वाली पार्टी रही है। मैंने भी पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए 12-13 साल कड़ी मेहनत की है, लेकिन अगर मैं यहां तक पहुंची हूं तो इसमें हर महिला, मां और बेटी के लिए संदेश है कि अगर आप कुछ करना चाहती हैं तो महिला होना आपके रास्ते की रुकावट नहीं बन सकता।' मरयम नवाज को नवाज शरीफ का उत्तराधिकारी माना जाता है। बीती 26 फरवरी को ही मरयम नवाज ने पंजाब की सीएम पद की शपथ ली है। मरयम नवाज (50 वर्षीय) पहले राजनीति में सक्रिय नहीं थी और साल 2011 में राजनीति में सक्रिय हुईं। अब मरयम नवाज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। साल 2017 में मरयम नवाज ने पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ अभियान चलाया था, जिससे मरयम नवाज पाकिस्तान में लोकप्रिय हुईं।
ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तान आर्मी के साथ हुई डील के तहत मरयम नवाज को पंजाब सीएम का पद मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आर्मी ने नवाज शरीफ को विकल्प दिया था कि अगर उनके भाई शहबाज शरीफ पीएम बनते हैं तो पंजाब के सीएम पद पर मरयम नवाज की ताजपोशी हो सकती है। पंजाब पाकिस्तान का सबसे अहम और सबसे ज्यादा आबादी वाला सूबा है। पंजाब, नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन का गढ़ रहा है। शरीफ परिवार से नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अब एक बार फिर शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए पीएम चुने गए हैं।