फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pti chief imran khan slam army warn dg ispr in his speech after release

Pakistan: 'तब आप पैदा भी नहीं हुए थे, जब मैं...' इमरान ने पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता को दिया खुला चैलेंज

Sun, 14 May 2023 10:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 May 2023 10:52 AM IST
सार

इमरान ने कहा कि 'आप राजनीति कर रहे हैं तो आप अपनी राजनीतिक पार्टी क्यों नहीं बना लेते। आपको किसने अधिकार दिया कि आप मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाएं।'

विज्ञापन
pakistan pti chief imran khan slam army warn dg ispr in his speech after release
इमरान खान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान मुखर होकर सेना की आलोचना कर रहे हैं। अब अपने ताजा बयान में इमरान खान ने सेना को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर वह राजनीति करना चाहते हैं तो अपनी राजनीतिक पार्टी बना लें। इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के डीजी मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का नाम लेकर उनपर निशाना साधा। 
विज्ञापन


सेना पर जमकर बरसे इमरान
जेल से रिहा होने के बाद इमरान खान ने शनिवार को लाहौर में अपने आवास पर एक जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के चीफ मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में इमरान खान को अपने एक बयान में 'पाखंडी' कहा था। इस पर निशाना साधते हुए इमरान खान ने कहा कि 'सुनो मिस्टर डीजी आईएसपीआर....तब आप पैदा भी नहीं हुए थे, जब मैं दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा था और इसका नाम रोशन कर रहा था। तुम्हें, मुझे पाखंडी कहने पर शर्म आनी चाहिए।'
विज्ञापन


राजनीतिक पार्टी क्यों नहीं बना लेती सेना
इमरान ने कहा कि 'आप राजनीति कर रहे हैं तो आप अपनी राजनीतिक पार्टी क्यों नहीं बना लेते। आपको किसने अधिकार दिया कि आप मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाएं। ऐसा बोलते हुए कुछ तो शर्म करो।' पीटीआई चीफ ने कहा कि 'जब वह प्रधानमंत्री थे तो सेना की छवि अच्छी थी लेकिन जब तत्कालीन आर्मी चीफ ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा और पाकिस्तानी के सबसे भ्रष्ट लोगों को सत्ता में लेकर आए तो लोगों ने सेना की आलोचना करना शुरू किया। सेना की आलोचना मेरी वजह से नहीं बल्कि पूर्व आर्मी चीफ की वजह से हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'ईस्ट पाकिस्तान जैसी ज्यादती हो रही पीटीआई पर'
बीते दिनों इमरान खान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई थी। इसे लेकर इमरान खान ने कहा कि हमले में अज्ञात लोग शामिल थे लेकिन सरकार ने पीटीआई नेताओं और पार्टी के 3500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टियां नहीं चाहती कि हम चुनाव लड़ें, इसलिए हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि ईस्ट पाकिस्तान (बांग्लादेश) की तरह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ छापेमारी और गिरफ्तारियां हो रही हैं। 

इमरान खान ने कहा कि देश में न्यायपालिका ही उम्मीद की आखिरी किरण है। सरकार मीडिया पर नियंत्रण कर रही है और सोशल मीडिया को भी बैन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed