फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Imran Khan met US President Donald Trump in New York

ट्रंप की दो टूक: जब दोनों देश सहमत हों, तभी कश्मीर पर करूंगा मध्यस्थता

Tue, 24 Sep 2019 07:05 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 24 Sep 2019 07:05 AM IST
सार

  • पाक पीएम को अमेरिकी राष्ट्रपति की नसीहत, आपका पड़ोसी काफी दोस्ताना है
  • इमरान ने कहा, भारत बातचीत को तैयार नहीं, यह एक बड़े संकट की शुरुआत
  • कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की संभावना को स्पष्ट खारिज कर चुका है भारत

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Imran Khan met US President Donald Trump in New York
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे पर मदद मांगी लेकिन इस बार भी उनकी झोली खाली ही रही। ट्रंप ने दोटूक कहा कि इस मुद्दे को पाकिस्तान और भारत को मिलकर सुलझाना चाहिए। साथ ही उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आपका पड़ोसी काफी दोस्ताना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद से इमरान दुनियाभर के देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें हर जगह से झटका ही लग रहा है। इस मुद्दे पर अमेरिकी मदद की आस लगाए ट्रंप से मिलने पहुंचे पाक पीएम ने कहा कि भारत बातचीत को तैयार नहीं है। यह एक बड़े संकट की शुरुआत है। हम इस मामले के समाधान के लिए अमेरिका की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके भारत के साथ अच्छे संबंध हैं। उम्मीद है कि कश्मीर पर दोनों देश एक साथ आएंगे। साथ ही कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों तैयार हों तो वह इस मुद्दे पर मध्यस्थता कर सकते हैं। यह एक जटिल मुद्दा है और लंबे समय से चला आ रहा है लेकिन मध्यस्थता के लिए दोनों देशों को तैयार होना होगा। 

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एक बहुत अच्छे मध्यस्थ हैं। इससे पहले भी ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की बात कह चुके हैं लेकिन इसका भारत ने कड़ा विरोध किया था। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने जी7 की बैठक में ट्रंप से मुलाकात के दौरान कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया था और इसे लेकर किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार करने इनकार किया था।


ट्रंप ने की पाक पत्रकारों की खिंचाई    

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्रंप से सवाल पूछते हुए कश्मीर पर अपने देश का प्रोपेगंडा शुरू कर दिया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने उसकी खिंचाई कर दी और इमरान से कहा कि ऐसे पत्रकार आप कहां से लाते हैं। इस पर पाक पीमए भी झेंप गए। एक पत्रकार ने कश्मीर समस्या का समाधान निकालने पर उन्हें नोबेल मिलने की बात कही तो वह बोले, कई चीजें हैं जिस पर उन्हें नोबेल मिल सकता है।

‘हाउडी, मोदी’ कार्यक्रम को सराहा

एक पत्रकार ने कहा कि अमेरिका के इतने अच्छे राष्ट्रपति पहली बार बने हैं, इस पर ट्रंप ने कहा कि आप यह मानते हैं पर वह तो पाकिस्तान पर काफी सख्त हैं। पाक पीएम की मौजूदगी में ही ट्रंप ने रविवार को ह्यूस्टन में हुए हाउडी, मोदी कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि उन्होंने पीएम मोदी की ओर से बहुत ही आक्रामक बयान सुना। सभा स्थल पर 50 हजार से ज्यादा लोग वहां थे और एक शानदार कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed