{"_id":"5df23fda8ebc3e8790406693","slug":"pakistan-prime-minister-imran-khan-accused-indian-government-for-citizen-amendment-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता बिल के विरोध में इमरान ने फिर अलापा भारत विरोधी राग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नागरिकता बिल के विरोध में इमरान ने फिर अलापा भारत विरोधी राग
Thu, 12 Dec 2019 06:57 PM IST
Mohit Mudgal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एकबार फिर भारत के विरूद्ध एजेंडा चलाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। गुरूवार को उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक पर कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत हिंदू सर्वोच्चवादी एजेंडा की ओर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इमरान ने कहा कि पाकिस्तान को परमाणु हमले का खतरा है। दुनिया के लिए इसके दूरगामी परिणाम होंगे। इससे पहले कि देर हो जाए, विश्व को अवश्य ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
इमरान खान की इस टिप्पणी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टीका टिप्पणी करने के बजाय (पाकिस्तान में) अल्पसंख्यकों के साथ किए अपने बर्ताव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन