फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Zardari notes with concern baseless claims against Army by certain political party

Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी से मिले सेना प्रमुख, सेना के खिलाफ राजनीतिक दलों के आरोपों को बताया निराधार

Thu, 04 Apr 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

राष्ट्रपति जरदारी स्पष्ट रूप से अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल हुए इमरान खान और उनकी पार्टी द्वारा पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले का जिक्र कर रहे थे। बैठक में सीओएएस ने राष्ट्रपति को आतंकवाद के खिलाफ सेना के अभियानों से अवगत कराया।

विज्ञापन
Pakistan President Zardari notes with concern baseless claims against Army by certain political party
आसिफ अली जरदारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राजनीतिक दलों और उनके व्यक्तियों द्वारा सेना के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों पर चिंता व्यक्त की है। बुधवार को जब सेना के प्रमुख (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर ने राष्ट्रपति से मुलाकात की तब उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


इस बैठक में सेना प्रमुख ने जरदारी को 14वें राष्ट्रपति के तौर पर नियुक्ति के लिए बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, राष्ट्रपति जरदारी ने  राजनीतिक दलों और उनके कुछ व्यक्तियों द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों पर चिंता जताई है। उन्होंने ऐसे तत्वों से निपटने के लिए संकल्प लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, जरदारी स्पष्ट रूप से अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल होने पर इमरान खान और उनकी पार्टी द्वारा पाकिस्तानी पर लगातार हमले का जिक्र कर रहे थे। इस बैठक में सीओएएस ने राष्ट्रपति को आतंकवाद के खिलाफ सेना के अभियानों से अवगत कराया। उन्होंने राष्ट्रपति को विशेष तौर पर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्र में विकास पहल में सेना के योगदान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में सेना का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कुछ प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान के लिए सेना के प्रयासों की भी सराहना की है। जरदारी ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की दृढ़ प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed