फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan president election asif ali zardari set to win second term with support from pmln

Pakistan: आसिफ अली जरदारी दूसरी बार बने पाकिस्तान के राष्ट्रपति; 136 वोटों के अंतर से हुए विजयी

Sat, 09 Mar 2024 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। हालांकि नए राष्ट्रपति की नियुक्ति तक वह पद पर बने हुए हैं। जरदारी एक बिजनेसमैन-राजनेता हैं और पाकिस्तान की पूर्व पीएम दिवंगत बेनजीर भुट्टो के पति हैं और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के पिता हैं।

विज्ञापन
pakistan president election asif ali zardari set to win second term with support from pmln
आसिफ अली जरदारी - फोटो : abcnewspoint.com

विस्तार

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए  हैं। वे  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष भी हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि उन्हें 255 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अचकजई को 119 वोट मिले। दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए जरदारी का पहला कार्यकाल 2008 से 2013 तक था। दो बार राष्ट्रपति बनने वाले जरदारी देश के पहले व्यक्ति हैं। आसिफ अली जरदारी का मुकाबला सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई (75 वर्षीय) से था। 
विज्ञापन


आसिफ अली जरदारी का अगला राष्ट्रपति बनना पहले से था तय
जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। हालांकि नए राष्ट्रपति की नियुक्ति तक वह पद पर बने हुए हैं। जरदारी एक बिजनेसमैन-राजनेता हैं और पाकिस्तान की पूर्व पीएम दिवंगत बेनजीर भुट्टो के पति हैं और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के पिता हैं। जरदारी, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष हैं, जिसने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के समर्थन से सरकार बनाई है। पीएमएल-एन और पीपीपी के गठबंधन की डील के तहत पीएम पद पर शहबाज शरीफ की ताजपोशी हुई है।
विज्ञापन


दोनों पार्टियों में समझौते के तहत पंजाब में पीएमएल-एन की मरयम नवाज सीएम चुनी गई हैं। वहीं सिंध प्रांत की सत्ता पीपीपी को मिली है। आसिफ अली की जीत इसलिए पक्की मानी जा रही थी क्योंकि पीपीपी और पीएमएल-एन का गठबंधन केंद्र के साथ ही पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान असेंबली में बहुमत में है। वहीं विपक्ष के पास सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ही बहुमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमूद खान अचकजई से मुकाबला
पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज प्रक्रिया से हुआ। इसमें संघीय और प्रांतीय असेंबली के सदस्यों ने मतदान किया। आसिफ अली जरदारी के प्रतिद्वंदी अचकजई पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के अध्यक्ष हैं और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार थे। इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के बैनर तले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। अचकजई ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले चुनाव आयोग से अपील की थी कि इलेक्टोरल कॉलेज के पूरा होने तक राष्ट्रपति चुनाव टाल दिए जाएं, लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी अपील खारिज कर दी। विपक्ष इलेक्टोरल कॉलेज के पूरा हुए बिना राष्ट्रपति चुनाव कराने को अवैध करार दे रहा है।  


गौरतलब, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 325 सदस्य हैं। साथ ही 91 सीनेटर्स हैं। पंजाब असेंबली में 354, सिंध असेंबली में 157, खैबर पख्तूनख्वा में 117 और बलूचिस्तान असेंबली में 65 सदस्य हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed