फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Arif Alvi announced elections in Punjab and Khyber Pakhtunkhwa

Pakistan: राष्ट्रपति अल्वी ने की पंजाब व खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव की घोषणा, चुनाव आयुक्त को किया था तलब

Mon, 20 Feb 2023 08:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 08:02 PM IST
सार

पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के ऐलान के बाद पंजाब व खैबर पख्तूनख्वा में 14 व 18 जनवरी को प्रांतीय विधानसभाओं को भंग कर दिया गया था। इमरान खान इन दोनों प्रांतों में चुनाव कराने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Pakistan President Arif Alvi announced elections in Punjab and Khyber Pakhtunkhwa
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पंजाब व खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी हैं। इन दोनों प्रांतों में नौ अप्रैल को चुनाव होंगे। राष्ट्रपति अल्वी ने यह घोषणा पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के साथ हुई बैठक के बाद की है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद सत्तारूढ़ शहबाज शरीफ सरकार ने राष्ट्रपति की आलोचना की है। सरकार ने कहा है कि राष्ट्रपति के निर्देशों पर चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। बता दें, पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के ऐलान के बाद पंजाब व खैबर पख्तूनख्वा में 14 व 18 जनवरी को प्रांतीय विधानसभाओं को भंग कर दिया गया था। इमरान खान इन दोनों प्रांतों में चुनाव कराने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


संविधान बचाने के लिए की घोषणा 
आरिफ अल्वी का कहना है कि पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, विधानसभा भंग होने के 90 दिनों के भीतन चुनाव कराना अनिवार्य होता है। ऐसे में उन्होंने, संविधान के उल्लंघन से बचने के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा की। बता दें, आरिफ अल्वी इमरान खान की पार्टी पीटीआई से हैं। विधानसभा भंग होने के बाद चुनाव आयोग पर चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का दबाव बना रहे थे। आठ फरवरी को भी राष्ट्रपति अल्वी ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा था, लेकिन प्रतिक्रया न मिलने पर उन्होंने सोमवार को चुनाव आयुक्त को तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के निर्देशों पर नहीं होगा चुनाव 
दूसरी तरफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता तलाल चौधरी ने ने कहा, चुनाव राष्ट्रपति के निर्देशों पर नहीं हो सकते हैं और न ही होंगे। वहीं अहसान इकबाल ने कहा, यह ईसीपी का विशेषाधिकार ह न कि राष्ट्रपति का कि वह चुनाव की तारीखों की घोषणा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed