{"_id":"6304b0f2ace40202b34da129","slug":"pakistan-politics-former-president-asif-ali-zardari-takes-veiled-attack-on-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान खान पर साधा निशाना, कहा- सत्ता की लालसा उन्हें कर रही है पागल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने इमरान खान पर साधा निशाना, कहा- सत्ता की लालसा उन्हें कर रही है पागल
Tue, 23 Aug 2022 04:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:21 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बिना नाम लिए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जरदारी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की सत्ता की लालसा उन्हें पागल कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका को यह देखना चाहिए कि सत्ता का भूखा यह व्यक्ति कानून से ऊपर है या नहीं।
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी
- फोटो : abcnewspoint.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सत्ता के हाथ से जाने के बाद से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें उनका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में उनके खिलाफ आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा है। वहीं, इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बिना नाम लिए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जरदारी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की सत्ता की लालसा उन्हें पागल कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका को यह देखना चाहिए कि सत्ता का भूखा यह व्यक्ति कानून से ऊपर है या नहीं।
विज्ञापन
इमरान खान के खिलाफ आसिफ अली जरदारी ने खोला मोर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिफ अली जरदारी ने सिंध के मंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि इस आपात स्थिति में सभी प्रांत हमारी ओर देख रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति है जिसकी सत्ता की लालसा उसे हर गुजरते दिन के साथ पागल कर रही है। उन्होंने पीटीआई प्रमुख का नाम लिए बिना उनपर सेना, पुलिस और एक महिला मजिस्ट्रेट को कथित रूप से धमकाने का आरोप लगाया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है।
विज्ञापन
पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने आगे कहा कि यह आदमी (इमरान खान) हमारी सेना की रोजाना आलोचना कर रहा है। हमारी सेना आतंकवादियों से लड़ रही है और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रही है। इससे पहले, उन्होंने कहा कि सभी प्रांत आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी दलों से राजनीति से दूर रहने और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति की यह टिप्पणी पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान इमरान खान द्वारा पुलिस, न्यायपालिका और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के मामले में उनके खिलाफ आतंकवाद फैलाने के आरोप दायर करने के दो दिन बाद आई है।
इमरान ने शाहबाज गिल के समर्थन में रैली में दी थी धमकी
बता दें कि इमरान खान ने जेल में बंद इमरान के करीबी नेता शाहबाज गिल के समर्थन में एक रैली निकाली थी। जिसमें इमरान ने यह बयान दिया था। गिल को एक निजी टीवी चैनल पर देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इमरान ने कहा कि अगर गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है, तो फजलुर रहमान, नवाज शरीफ और राणा सनाउल्लाह को भी न्यायिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। खान ने कहा कि गिल के साथ जो हुआ वह उनके द्वारा कही गई बातों के कारण नहीं था, यह बदले की राजनीति के तहत हुआ है।
इमरान खान ने सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाया सवाल
इमरान खान ने पाकिस्तान में मौजूदा स्थिति को सेनाध्यक्ष की नियुक्ति से जोड़ा और इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया कि देश में सब कुछ एक नियुक्ति के लिए हो रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री ने संघीय राजधानी में सोशल मीडिया प्रभावितों से बातचीत में कहा कि सेना प्रमुख की नियुक्ति योग्यता के आधार पर की जानी चाहिए।
पाकिस्तानी सरकार ने भाषणों के लाइव प्रसारण पर लगाई रोक
पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने इस्लामाबाद में एक संबोधन के दौरान एक पुलिस अधिकारी और एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के लाइव भाषणों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीईएमआरए ने अपनी अधिसूचना में कहा कि इमरान खान का भाषण हमारे प्राधिकरण नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा इमरान का भाषण संविधान के अनुच्छद 19 भी का उल्लंघन है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने कहा है कि इमरान के रिकॉर्ड किए गए भाषण को प्रभावी निगरानी और संपादकीय नियंत्रण सुनिश्चित करने के बाद ही प्रसारित होने की अनुमति होगी।