फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Political Update ultimatum given to imran khan to hand over terrorists is over police raid

Pakistan: लाहौर में इमरान के आवास पर धावा बोल सकती है पुलिस, आतंकियों को सौंपने के लिए दिया गया अल्टीमेटम खत्म

Thu, 18 May 2023 06:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 06:02 PM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पंजाब की अंतरिम सरकार ने बुधवार को दावा किया था जमां पार्क स्थित इमरान खान के आवास में 30-14 आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सौंपने के लिए सरकार ने उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, जमां पार्क जाने वाली सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Pakistan Political Update ultimatum given to imran khan to hand over terrorists is over police raid
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तानी पंजाब पुलिस कथित रूप से खान के घर में छिपे आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा अभियान शुरू करने वाली है। राज्य सरकार ने खान को आतंकी सौंपने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था, जो अब खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पंजाब की अंतरिम सरकार ने बुधवार को दावा किया था जमां पार्क स्थित इमरान खान के आवास में 30-14 आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सौंपने के लिए सरकार ने उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, जमां पार्क जाने वाली सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। इलाके में पुलिस का भारी बल तैनात है। पंजाब पुलिस के मुखिया ने पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

एक दिन पहले ट्वीट कर खान ने दी थी जानकारी
खान ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जब मैं राष्ट्र को संबोधित कर रहा था, तब मेरे घर के बाहर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी और दर्जनों वाहन मेरे घर के आसपास घूम रहे थे। पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तबाही की ओर बढ़ रहा है। यहां फिर से पूर्वी पाकिस्तान जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मैं एक डरावना सपना देख रहा हूं कि देश तबाही की ओर जा रहा है। खान ने पंजाब सरकार के आतंकी छिपे होने के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तलाशी वारंट के साथ मेरे घर में घुसना चाहिए। यह वह समय है, जब देश की शक्तियों को समझदारी से फैसला करना चाहिए और पुनर्विचार करना चाहिए, नहीं तो देश में पूर्वी पाकिस्तान जैसे हालात बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियाकर्मी खान के घर में घुसे
पूर्व प्रधानमंत्री खान ने कुछ मीडिया कर्मियों को अपने घर में जाने की अनुमति दी थी, जिससे वह देख सके घर में कौन-कौन है। दौरे के बाद उन्होंने बताया कि घर के अंदर केवल घरेलू कामगार और कुछ पुलिसकर्मी थे। बुधवार को ट्वीट करते हुए खान ने कहा था कि पुलिस ने मेरे घर को चारो ओर से घेर लिया है। गिरफ्तारी से पहले मेरा आखिरी ट्वीट। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed