फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan political parties military voice support for CPEC during meetings with China

China-Pakistan: पाकिस्तान ने CPEC के लिए चीन से मांगी मदद, चीनी कर्मियों पर हो रहे आतंकी हमलों पर जताई चिंता

Fri, 21 Jun 2024 10:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 21 Jun 2024 10:42 PM IST
सार

China-Pakistan: पाकिस्तान के राजनीतिक दलों के नेताओं और सेना ने सीपीईसी के लिए चीन से समर्थन मांगा है। एक बैठक के दौरान पाकिस्तान में चीन के कर्मचारियों पर हो रहे आतंकी हमलों को लेकर चिंता जताई गई। 

विज्ञापन
Pakistan political parties military voice support for CPEC during meetings with China
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में चीन के कर्मचारियों पर बार-बार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान के राजनीतिक दलों और सेना ने शुक्रवार को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में पाकिस्तान ने चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के कार्यान्वयन के लिए समर्थन की मांग की। दोनों देशों के नेताओं और अधिकारियों के बीच पाकिस्तान-चीन संयुक्त परामर्श तंत्र (जेसीएम) की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य लियू जियानचाओ ने की। बता दें कि लियू जियानचाओ पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस बैठक में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल और अन्य दलों के नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने पाकिस्तान और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। 

विज्ञापन


चीनी कर्मचारियों पर हो रहे आतंकी हमलों पर जताई चिंता 
सीपीईसी परियोजना के तहत पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ा जाना है। यह चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। चीन ने इस परियोजना के तहत पाकिस्तान में कई बिजली परियोजनाओं और सड़क नेटवर्क में भी अरबों का निवेश किया है। हालांकि बीते कुछ महीनों में विभिन्न परियोजनाओं पर काम की धीमी रफ्तार देखने को मिल रही है। दरअसल पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों द्वारा सीपीईसी परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी कर्मियों पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं। ये हमले दोनों ही देशों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन

खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था आतंकी हमला
बतां दें कि मार्च महीने में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक चीनी कंपनी द्वारा शुरू की गई जलविद्युत परियोजना से जुड़े वाहन पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में चीन के पांच नागरिक मारे गए थे। इसके अलावा एक पाकिस्तानी नागरिक भी मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed