फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Policeman Caught Selling Stolen Motorcycle in Sting Operation News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान की फिर किरकिरी, चोरी की मोटरसाइकिल बेचते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा

Thu, 30 May 2024 07:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 May 2024 07:54 AM IST
सार

स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े एक शख्स ने बताया कि बजट की कमी के कारण टीम केवल चोरी की मोटरसाइकिलें ही हासिल कर सकी। हालांकि, डीएसपी हुसैन चोरी को भी बेचा करते थे। इस स्टिंग ऑपरेशन से पूरे पुलिस विभाग में हाहाकार मच गया और मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
Pakistan News Policeman Caught Selling Stolen Motorcycle in Sting Operation News In Hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में कराची के एंटी-व्हीकल लिफ्टिंग सेल (एवीएलसी) में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए पकड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, एक मीडिया हाउस ने एवीएलसी कार्यालय में एक स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें डीएसपी निजाबत हुसैन की अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


अवैध सौदों से संबंधित सभी बातचीत और लेनदेन रिकॉर्ड
स्टिंग के दौरान पता चला कि डीएसपी हुसैन चोरी के बाद बरामद मोटरसाइकिलों को उनके असली मालिकों को बताए बिना चोरी-छिपे बेच रहे थे। लोग उन पर आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप भी लगाते रहे हैं और उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराते रहे हैं। स्टिंग ऑपरेशन में टीम डीएसपी हुसैन से दो मोटरसाइकिलें खरीदने में सफल रही, जिसमें अवैध सौदों से संबंधित सभी बातचीत और लेनदेन को रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


मामले की तत्काल जांच शुरू की गई
स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े एक शख्स ने बताया कि बजट की कमी के कारण टीम केवल चोरी की मोटरसाइकिलें ही हासिल कर सकी। हालांकि, डीएसपी हुसैन चोरी को भी बेचा करते थे। इस स्टिंग ऑपरेशन से पूरे पुलिस विभाग में हाहाकार मच गया और मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजाबत हुसैन कर्तव्यों से मुक्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवीएलसी आरिफ असलम राव ने डीएसपी निजाबत हुसैन को तुरंत उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया और जांच शुरू कर दी। यह घटना न केवल कुछ कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल उठाती है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों में उनकी संभावित संलिप्तता को भी उजागर करती है। 


पहले भी सामने आई थी ऐसी घटना
बता दें कि मार्च की शुरुआत में एक अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक (डीएसपी) अहमद करीम जिलानी को गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन सिंध पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रिफ्फत मुख्तार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलानी को निलंबित कर दिया था और जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed