फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police clash with demonstrators as protest over Nasrallah's death turns violent news in hindi

नसरल्ला की मौत पर पाकिस्तान में बवाल: उपद्रवियों की US दूतावास घेरने की कोशिश; आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े

Mon, 30 Sep 2024 12:40 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:40 PM IST
सार

धार्मिक राजनीतिक पार्टी मजलिस वहदत मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) ने इस्राइल द्वारा नसरल्ला की हत्या किए जाने के विरोध में एक रैली आयोजित की। इसी में प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
Pakistan police clash with demonstrators as protest over Nasrallah's death turns violent news in hindi
हसन नसरल्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

लेबनान में हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची में रविवार को कई लोग सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने अमेरिका के वाणिज्य दूतावास तक पहुंचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने रोक दिया। इसकी वजह से प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। 
विज्ञापन


एमडब्ल्यूएम ने आयोजित की रैली
धार्मिक राजनीतिक पार्टी मजलिस वहदत मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) ने इस्राइल द्वारा नसरल्ला की हत्या किए जाने के विरोध में एक रैली आयोजित की। इसी में प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया था। पाकिस्तानी पुलिस ने कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन


दूतावास को घेरने की कोशिश
कराची पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को जिस मार्ग पर रैली निकालने की इजाजत दी गई थी। वह वहां से हटकर माई कोलाची रोड पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने की कोशिश करने लगे।  प्रदर्शनकारियों के हिंसक होते देख पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी घायल हुए
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी असद रजा ने बताया, 'जब पुलिस ने इन लोगों को रोका और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए उनके मार्ग की याद दिलाई तो कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।'

मौजूद लोगों ने क्या कहा?
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों ने ओल्ड नुमाइश चौराहे से अपनी रैली शुरू की और मुख्य एमए जिन्ना रोड पर मार्च किया। जब वे नेटिव जेट्टी ब्रिज से उतरे और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने लगे तो वहां तैनात पुलिस दल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में उन्होंने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।




पुलिस पहले से ही प्रदर्शन को लेकर सतर्क थी। वहां कंटेनर लगाए गए थे और अस्थायी अवरोधक बनाए थे, जिन्हें महिलाओं और बच्चों सहित कुछ प्रदर्शनकारियों ने हटा दिया था। यहां तक कि आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों और फोटोग्राफरों को भी पीटा और घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed