फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police averted major terror attack 10 terrorists arrested

Pakistan: पाकिस्तान में पकड़े 10 आतंकवादी, विदेशियों पर बड़ा आतंकी हमला टाला, मुहर्रम समारोह भी था निशाने पर

Fri, 28 Jul 2023 10:44 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

पाकिस्तान की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां शुक्रवार को 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादियों की चीनी नागरिकों सहित अन्य विदेशियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
Pakistan police averted major terror attack 10 terrorists arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social Media

विस्तार

पाकिस्तान की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां शुक्रवार को 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादियों की चीनी नागरिकों सहित अन्य विदेशियों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। साथ ही ये आतंकी पंजाब प्रांत में एक मुहर्रम समारोह को भी निशाना बनाने की फिराक में थे।

विज्ञापन


लाहौर, अटक, सरगोधा, गुजरांवाला, मुल्तान से दबोचे आतंकी
पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने पंजाब के लाहौर, अटक, सरगोधा, गुजरांवाला, मुल्तान और डीजी खान जिलों में खुफिया आधारित अभियानों के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं हैं। वही सीटीडी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार करके चीनी समेत विदेशी नागरिकों पर एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन


तहरीक तालिबान पाकिस्तान के कई आतंकी
बयान के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों तहरीक तालिबान पाकिस्तान(टीटीपी), दाएश(आईएसआईएस), सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर झांगवी(एलईजे) से संबंधित हैं। आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, एक आईईडी, 893 ग्राम विस्फोटक, सात डेटोनेटर्स आदि के साथ प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थानों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना चाहते थे
बयान में कहा गया कि आतंकवादी प्रांत में मुहर्रम के जुलुस को बाधित करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थानों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना चाहते थे। संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है। इस बीच, पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री साझा करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके बारे में बताय गया है कि वे सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री साझा करके सांप्रदायिक अराजकता फैलाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed