फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif vows to revive economy and secure G20 membership

Pakistan: शहबाज ने अर्थव्यवस्था सुधारने और जी-20 में शामिल होने का दिखाया सपना, आत्मनिर्भर पाकिस्तान पर जोर

Mon, 04 Mar 2024 06:01 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 04 Mar 2024 06:01 AM IST
सार

पाकिस्तान के नवनियुक्त पीएम शहबाज शरीफ के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असर दिखा। जिस तरह पीएम मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर जोर देते हैं, उसी तरह शहबाज ने भी कहा कि हम पाकिस्तान को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif vows to revive economy and secure G20 membership
Shehbaz Sharif - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (72) ने बड़े और कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है। रविवार को पीएम नियुक्त होने के बाद उन्होंने जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रणाली में बदलाव की बात कही और देश को वर्ष 2030 तक जी-20 की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा। शहबाज ने आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान से दहशतगर्दी की जड़ें उखाड़ फेंकने का भी एलान किया।

विज्ञापन


शहबाज ने मित्र देशों के लिए वीजामुक्त प्रवेश का एलान करते हुए उम्मीद जताई कि इससे देश में व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने जर्जर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया, ताकि 2030 तक पाकिस्तान जी-20 का सदस्य बन सके। जी-20 दुनिया की सबसे बड़ी व विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का शक्तिशाली अंतरसरकारी मंच है। गत वर्ष भारत इसका अध्यक्ष था। भारत की अध्यक्षता में वैश्विक व्यवस्था के हित में कई अहम फैसले हुए थे, जिनकी दुनियाभर में प्रशांसा हुई।
विज्ञापन


पीएम मोदी का असर, आत्मनिर्भर पाकिस्तान पर जोर
शहबाज के संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी का असर दिखा। जिस तरह पीएम मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर जोर देते हैं, उसी तरह शहबाज ने भी कहा कि हम पाकिस्तान को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार में रोजगार बढ़ेगा, तरक्की होगी। शहबाज ने यह भी कहा कि उनकी सरकार 5 लाख छात्रों को टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी स्पेशल ट्रेनिंग देगी। ये छात्र नौकरी लेंगे नहीं, बल्कि नौकरी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएल-एन नेता ने कहा कि वह ऐसे समय में प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं, जब देश का बजट घाटा एक  एक लाख करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, हम सैन्य बलों व सरकारी कर्मचारियों का वेतन कैसे देंगे। ऊर्जा क्षेत्र को अरबों रुपये का सिर्फ ब्याज भुगतान करना है और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का घाटा अरबों रुपये हो चुका है। मेरी सरकार इन परिस्थितियों से निपटते हुए देश में निवेश लाने का काम करेगी।

नवाज शरीफ को दिया पाकिस्तान निर्माण का श्रेय
शहबाज ने कहा, जब मेरे नेता (नवाज) तीन बार पीएम चुने गए, तो देश में जो विकास हुआ, वह मिसाल है। नवाज वह शख्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, इस संसद में ऐसे प्रतिभाशाली लोग बैठे हैं, जो पाकिस्तान की नैया पार लगा सकते हैं।

भाषण के बीच चोर-चोर के नारे
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सांसदों के हंगामे व नारेबाजी के बीच नई संसद का सत्र बुलाया गया। जब शहबाज शरीफ ने बोलना शुरू किया, तो पीटीआई समर्थित सदस्यों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने इमरान के समर्थन में नारेबाजी की। जवाब में पीएमएल-एन के सांसदों ने नवाज जिंदाबाद के नारे लगाए। नवाज शरीफ ने ही पीएम प्रत्याशी शहबाज के पक्ष में पहला मत दिया।


जिनपिंग बोले, और गहरी होगी साझेदारी...
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी। जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में बीजिंग व इस्लामाबाद की रणनीतिक साझेदारी और गहरी होगी। नई सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed