फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif speaks on relation with India wars fought and message to PM Modi for peace news in

'पाकिस्तान ने सबक सीख लिए हैं': भारत से जंग को लेकर बोले शहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की ये अपील

Tue, 17 Jan 2023 08:19 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 17 Jan 2023 08:19 AM IST
सार

चौंकाने वाली बात यह है कि शरीफ ने इस बार भारत को कश्मीर पर कोई भी धमकी नहीं दी, बल्कि भारत से वार्ता की अपील करते दिखे। 

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif speaks on relation with India wars fought and message to PM Modi for peace news in
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बीते कुछ दिनों में अपने देश की सच्चाई से मुंह मोड़ने की जगह जनता को असली स्थितियों से अवगत करा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के लिए बार-बार ऋण मांगने की तुलना भीख मांगने से की थी और कहा था कि उन्हें इसकी वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। अब उन्होंने भारत से रिश्तों को लेकर भी बयान दिया है। शरीफ ने कहा है कि भारत से तीन युद्ध के बाद उनका देश अपने सबक सीख चुका है। 
विज्ञापन


पश्चिमी एशिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक अल-अरेबिया को दिए इंटरव्यू में जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से भारत के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से तीन युद्धों में पाकिस्तान ने सबक सीखे हैं और वे अब शांति चाहते हैं। उन्होंने चैनल के माध्यम से ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, वह रुकना चाहिए। 
विज्ञापन

'युद्ध के लिए संसाधान खराब नहीं करना चाहते'
चौंकाने वाली बात यह है कि शरीफ ने इस बार भारत को कश्मीर पर कोई भी धमकी नहीं दी, बल्कि भारत से वार्ता की अपील करते दिखे। हालांकि, उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के झूठे आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कहा कि इन कदमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

पाकिस्तानी पीएम ने कहा, "हमारे पास इंजीनियर हैं, डॉक्टर हैं और कुशल कारीगर है। हम इन संपत्तियों को खुशहाली और क्षेत्र में शांति लाने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, ताकि दोनों देश विकास कर सकें। यह हम पर ही निर्भर है कि हम शांतिपूर्वक ढंग से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से लड़ाई करते हुए अपना समय और संसाधन दोनों खराब करें।"

'हम अब शांति से रहना चाहते हैं'
उन्होंने कहा, "हमने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और इनसे लोगों को सिर्फ परेशानी, गरीबी और बेरोजगारी ही मिली है। हमने अपने सबक सीख लिए हैं और अब शांति से रहना चाहते हैं, बस हमारी असल परेशानियों का निपटारा हो जाए।"

शरीफ ने पीएम मोदी को संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान अब बम और गोला-बारूद बनाने में अपने संसाधन खराब नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दोनों ही परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। ईश्वर न करे अगर कोई युद्ध हो जाए। आखिर उसके बाद कौन बचेगा कि हमारे बीच क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed