{"_id":"64a5baf78b9d3569dd0920c3","slug":"pakistan-pm-sharif-accuses-imran-khan-of-halting-progress-on-cpec-damaging-ties-with-china-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पीएम शरीफ ने इमरान खान पर चीन के साथ संबंध खराब करने का लगाया आरोप, कहा- CPEC को भी नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पीएम शरीफ ने इमरान खान पर चीन के साथ संबंध खराब करने का लगाया आरोप, कहा- CPEC को भी नुकसान
Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की प्रगति को रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खान ने न केवल 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की प्रगति रोकी, बल्कि 'सदाबहार सहयोगी' चीन के साथ संबंधों को भी नुकसान पहुंचाया।
सीपीईसी पर हस्ताक्षर के एक दशक पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान शरीफ ने कहा कि इस मेगा परियोजना ने पाकिस्तान को क्षेत्र और दुनिया में प्रगति करने में मदद की। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहबाज ने कहा कि सीपीईसी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत के साथ पाकिस्तान के विकास परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार और कंपनियों ने विभिन्न परियोजनाओं में 25.4 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया।
सीपीईसी बन सकती है गेम-चेंजर
शहबाज शरीफ ने कहा कि सीपीईसी को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, यह गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को खत्म करने के लिए एक गेम-चेंजर परियोजना है। हालांकि, शरीफ ने इस बात पर अफसोस जताया कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस परियोजना के बारे में गलतफहमियां पैदा कीं, जिसके परिणामस्वरूप इसका कार्यान्वयन धीमा हो गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने न केवल सीपीईसी पर प्रगति रोक दी, बल्कि हिमालय से भी ऊंचे इस रिश्ते को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार ने इसे और मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
आईएमएफ पर चीन की तारीफ
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 12 जुलाई को आईएमएफ की बोर्ड बैठक के दौरान समझौते को अंतिम मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और देश डिफॉल्ट के खतरे से बाहर है।