फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shahbaz Sharif first address after Imran khan arrest Damaging government property is terrorism

Pakistan: इमरान की गिरफ्तारी के बाद PM शहबाज का पहला संबोधन, बोले- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दहशतगर्दी

Wed, 10 May 2023 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 May 2023 10:39 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ 100 से अधिक NAB मामलों में कोर्ट में पेश हुए, लेकिन जो आज हो रहा है, ऐसे हालात कभी नहीं बने। इमरान की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की वजह से हुई।

विज्ञापन
Pakistan PM Shahbaz Sharif first address after Imran khan arrest Damaging government property is terrorism
Shahbaz Sharif - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पहली बार अपनी आवाम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदले की भावना से कभी अच्छे परिणाम नहीं मिले। हम अभी भी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) के बहुत से मामलों का सामना कर रहे हैं। उनमें से कोई भी अभी तक हमारे खिलाफ साबित नहीं हुआ है। हमने कानून का सामना करने से कभी इनकार नहीं किया। संघीय मंत्री पीटीआई कार्यकाल के दौरान राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रसारित करते थे और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी की भविष्यवाणी करते थे।

विज्ञापन


हिंसा के 31 घंटे बाद देश को किया संबोधित
पाकिस्तान में जारी हिंसा के 31 घंटे बाद पाकिस्तान के पीएम ने देश की आवाम को संबोधित करते हुए इमरान खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इमरान के जालिम शासन के बाद हमारी सत्ता आई। जब इमरान प्रधानमंत्री थे और देश पर हुकूमत कर रहे थे, तब विपक्ष के कई नेता जेल के अंदर थे। इमरान के जालिम शासन में तुरंत गिरफ्तारी हो जाती थीं। तब जुर्म नहीं, चेहरा देखा जाता था। उस समय बदले की कार्रवाई होती थी। विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में जेल भेजा जाता था। इल्जाम पर ही गिरफ्तारी हो जाती थी। हम पर जो इल्जाम लगाए, वह साबित नहीं हुए। हमारा 40 साल का रिकॉर्ड खंगाला गया।
विज्ञापन


मुल्क के हालात गंभीर: शरीफ
उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ 100 से अधिक NAB मामलों में कोर्ट में पेश हुए, लेकिन जो आज हो रहा है, ऐसे हालात कभी नहीं बने। इमरान की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की वजह से हुई। 60 अरब के घालमेल के मामले में उन पर कार्रवाई हुई। वे शक के घेरे में हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से मुल्क के हालात गंभीर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह दहशतगर्दी है। इमरान ने कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। इमरान और पीटीआई समर्थकों ने तोड़फोड़ की, आगजनी की। इमरान के समर्थकों ने देशवासियों को खतरे में डाला। दुश्मन की तरह सरकारी संस्थानों पर हमला किया गया। इमरान की पार्टी ने घटिया हरकत की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी शख्स कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed