फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan warns people about the fourth wave of covid 19

पाकिस्तान: प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों को कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर आगाह किया

Fri, 09 Jul 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 03:20 AM IST
सार

पाकिस्तान में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया।

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan warns people about the fourth wave of covid 19
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन


इस सप्ताह कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने और मौतों की दर को बढ़ा सकता है। उन्होंने इसके लिए अफगानिस्तान और इंडोनेशिया का उदाहरण दिया जो वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन


खान ने लोगों से प्रशासन के साथ अपना सहयोग जारी रखने और सभी जगहों पर मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,683 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमण के कुल 9,67,633 मामले हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed