फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan said not afraid army our govt honest and hard working

'मैं सेना से नहीं डरता' बयान पर घिरे इमरान खान, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष

Sun, 16 Feb 2020 10:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Feb 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan said not afraid army our govt honest and hard working
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को सेवा विस्तार देने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उन्हें सेना से डर नहीं लगता है। इसे लेकर विपक्ष ने इमरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तानी न्यूज डॉन  के मुताबिक विपक्ष ने इमरान के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन


पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) ने कहा कि सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों को लेकर दिया गया इमरान खान का बयान गैर जिम्मेदाराना है। पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाप महाभियोग प्रस्ताव लाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि इमरान खान ने शुक्रवार को कहा था कि सेना अच्छी तरह से जानती है कि न तो वह पैसा कमा रहे हैं और न ही भ्रष्ट हैं। पीएम हाउस में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान इमरान ने कहा कि वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, इसलिए वह सेना से नहीं डरते हैं। खान ने अपनी सरकार की स्थिरता को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार कहीं नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को पता है कि कौन क्या कर रहा है और यही कारण है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सेना का डर था। खान ने कहा कि वह न तो भ्रष्ट हैं और न ही राजनीति कर पैसा कमा रहे हैं और यही कारण है कि सेना मेरे साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को नवाज शरीफ और आसिफ जरदारी के भ्रष्टाचार के बारे में पूरी तरह पता था और वे यह भी जानते हैं कि इमरान पैसा नहीं कमा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने के लिए जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद-6 के तहत उच्च राजद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

पाकिस्तान सेनाध्यक्ष को मिला सेवा विस्तार

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा सेवा विस्तार के बाद 28 नवंबर 2022 तक इस पद पर तैनात रहेंगे । रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है । यह अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की गई थी। इससे पहले देश की संसद ने बाजवा का कार्यकाल बढाने संबंधी कानून पारित किया था ।



अधिसूचना में कहा गया है कि सेना प्रमुख का नया कार्यकाल तीन और साल के लिए होगा जो 29 नवंबर 2019 से प्रभावी होकर 28 नवंबर 2022 तक रहेगा। पिछले साल 29 नवंबर को बाजवा को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इमरान खान ने 59 वर्षीय सेनाध्यक्ष को सेवा विस्तार दे दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed