फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan address to nation before vote of confidence on Saturday

पाकिस्तान: बहुमत परीक्षण से पहले बोले इमरान, सरकार चली भी जाए तो दुख नहीं

Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Mar 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan address to nation before vote of confidence on Saturday
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार की शाम देश के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया वहीं कहा कि सीनेट के चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पैसे के दम पर जीत हासिल की। बता दें कि इमरान खान ने शनिवार को विश्वास मत हासिल करने के लिए सत्र बुलाया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर विश्वास मत के दौरान मेरी सरकार चली भी जाती है तो भी मुझे कोई दुख नहीं होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष के पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि उसने सीनेट इलेक्शन को सीक्रेट बैलट के माध्यम से करवाकर पैसा बनाने वालों को बचाया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि बुधवार को सीनेट चुनावों के बाद देश में राजनीतिक स्थिति कैसी हो गई है। बता दें कि इस चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख  को हार मिली थी।
विज्ञापन


इमरान खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी के नेताओं को दो-दो करोड़ रुपये का लालच दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं पैसा कमाने के लिए या संपत्ति बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरे पास पहले ही इतना पैसा है कि पूरी जिंदगी आराम से रह सकता था। मैंने राजनीति में आने का निर्णय देश की बेहतरी के लिए किया था। मैं भ्रष्टाचारियों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करूंगा। उन्होने कहा कि हफीज को हराकर विपक्ष दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







अगर सरकार चली भी जाए तो भी कोई दुख नहीं
इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि शनिवार को विश्वास मत के दौरान सभी विरोधी पार्टियां नो कॉन्फिडेंस लाएंगी। उन्होंने कहा कि ये लोग समझते हैं कि अगर मुझे कुर्सी से, पद से प्रेम है तो ऐसा करने पर मैं इनके सारे मामले खत्म कर दूंगा। अगर आप विरोध करते हैं तो मैं विपक्ष में बैठ जाऊंगा। खान ने कहा कि मैं संसद में सबके सामने विश्वास मांगूंगा। मैं अपनी पार्टी के लोगों से भी कहता हूं कि अगर आप मेरे साथ नहीं हैं तो संसद में कह दीजिए। ये आपका अधिकार है।


जब तक जिंदा हूं, गद्दारों का सामना करता रहूंगा
इमरान खान ने कहा, पीडीएम से सभी बड़े-बड़े नेताओं को मेरा पैगाम है। मैं सत्ता में रहूं या न रहूं, मेरी जिंदगी में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, मैं चाहे विपक्ष में रहूं या सत्ता में... किसी को नहीं छोडूंगा। मैं सत्ता से बाहर हो जाऊंगा को जनता को साथ लेकर आऊंगा। प्रधानमंत्री खान ने कहा कि मैं जब तक जिंदा हूं इस देश के गद्दारों का मुकाबला करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह मुल्क एक अजीम मुल्क बनेगा और ये तभी होगा जब ये सभी लुटेरे जेल में पहुंचा दिए जाएंगे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी और वित्त मंत्री का पद संभाल रहे अब्दुल हफीज शेख बुधवार को सीनेट चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हार गए थे। इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी की जीत के लिए व्यक्तिगत रूप से कई प्रयास किए थे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता गिलानी विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed