फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pledge for talk with india former army dg ispr said media business can start this karachi lit fest

Pakistan: भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान! पूर्व सैन्य जनरल बोले- मीडिया, बिजनेस बनाएं माहौल

Mon, 20 Feb 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Feb 2023 09:44 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मीडिया, बिजनेस और व्यापार के जरिए शुरुआत की जा सकती है। इससे भारतीय समाज में बातचीत के लिए माहौल तैयार होगा। जिससे सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनेगा। 

विज्ञापन
pakistan pledge for talk with india former army dg ispr said media business can start this karachi lit fest
पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब आर्थिक स्थिति ने पाकिस्तान की पूरी अकड़ निकाल दी है और अब वह भारत के साथ बातचीत के लिए लगभग गिड़गिड़ाने की हालत में पहुंच गया है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत के साथ बात करना पाकिस्तान की जररूत है। 14वें कराची लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन पाकिस्तानी सेना की शाखा आईएसपीआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल (रिटायर्ड) अतहर अब्बास भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के पूर्व डीजी ने कहा कि बातचीत, आज के समय में देश की जरूरत है। बातचीत को आगे बढ़ाना सिर्फ सरकार या सेना का काम नहीं है। क्योंकि अगर आप सारी जिम्मेदारी उन पर छोड़ देंगे तो बात आगे नहीं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया, बिजनेस और व्यापार के जरिए शुरुआत की जा सकती है। इससे भारतीय समाज में बातचीत के लिए माहौल तैयार होगा। जिससे सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनेगा। साथ ही अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की भी इसमें बाहरी दबाव बना सकते हैं। 
विज्ञापन


अतहर अब्बास ने कहा कि अतीत में भारत और पाकिस्तान ने बातचीत शुरू करने के कई मौके आए थे लेकिन सब गंवा दिए गए। इसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा  बस में सवार होकर लाहौर आने और फिर पाकिस्तान के पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ के आगरा जाने का जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान के राजनीतिक रूप से अस्थिर हालात पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब आप आपस में लड़ रहे हैं तो ऐसे माहौल में बातचीत नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अस्थिर पाकिस्तान भारत के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में हम सिर्फ इस बात का इंतजार नहीं कर सकते कि सरकार ही भारत से बातचीत करेगी। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। यही वजह है कि वहां की सेना हो या फिर सरकार सभी एक सुर में भारत से बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद भारत से बातचीत करने की अपील कर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने अपना सबक सीख लिया है। हालांकि अभी तक भारत सरकार की तरफ से बातचीत की कोई पहल नहीं हुई है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed