{"_id":"6363bf63b5c2a263c670f5c4","slug":"pakistan-person-who-shot-at-imran-khan-said-was-making-noise-by-playing-deck-time-of-azan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान पर गोली चलाने वाले ने कहा- अजान के वक्त डेक बजाकर शोर कर रहे थे लोग, मुझे यह ठीक नहीं लगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान पर गोली चलाने वाले ने कहा- अजान के वक्त डेक बजाकर शोर कर रहे थे लोग, मुझे यह ठीक नहीं लगा
Thu, 03 Nov 2022 08:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:06 PM IST
सार
इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई। इस दौरान इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
इस बीच इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।
विज्ञापन
वीडियो में पुलिसवाले हमलावर से सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी ने पूछा कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इस पर हमलावर ने जवाब दिया कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी।
विज्ञापन
फिर उससे पूछा गया कि इमरान खान को मारने की योजला क्यों बनाई? इस पर हमलावर ने कहा कि अजान हो रही होती थी, तो भी ये लोग डेकलगाकर शोर करते थे। मुझे यह अच्छा नहीं लगा।
हमलावर ने कहा कि मैंने यह हमला करने का प्लान उस दिन बनाया था, जिस दिन इमरान ने लाहौर से रैली (आजादी मार्च) शुरू की थी। जब उससे पूछा गया कि इस हमले में उसके साथ कोई और भी था? इस पर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। मैं बाइक पर अकेले आया था, जिसे मैंने अपने मामा की दुकान पर खड़ा किया था। हमले में शामिल इस शख्स का नाम फैसल भट्ट बताया जा रहा है।