फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: People are disappearing in Balochistan, 752 missing in six months, 117 people killed

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में गायब हो रहे लोग, छह माह में 752 लापता, 117 लोग मारे गए; सरकारी दमन की खुली पोल

Sun, 27 Jul 2025 04:55 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 27 Jul 2025 04:55 AM IST
सार

बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में एक साथ कई सशस्त्र अभियानों की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले दिनों एक उच्च पदस्थ अधिकारी समेत कम से कम 23 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मार गिराया और खुफिया एजेंसियों से जुड़ी सैन्य सुविधाओं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Pakistan: People are disappearing in Balochistan, 752 missing in six months, 117 people killed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में बलोचों के साथ होने वाले सरकारी दुर्व्यवहार पर बलोच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने एक अर्ध-वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट (जनवरी-जून 2025) जारी की है। इसमें बलूचिस्तान प्रांत में व्यवस्थित और व्यापक सरकारी दमन को लेकर तथ्य पेश किए गए हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट (टीबीपी) के मुताबिक, बीवाईसी ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ आंकड़े ही नहीं दिए बल्कि बलोचों की सामूहिक पीड़ा, अन्याय और सांविधानिक सुरक्षा उपायों के पतन का रिकॉर्ड भी पेश किया है।

विज्ञापन


बीवाईसी नेता सम्मी दीन बलोच ने कहा, रिपोर्ट के निष्कर्ष पीड़ितों के परिवारों, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मानवाधिकार संगठनों की गवाही पर आधारित हैं, जो जबरन गायब किए जाने और न्यायेतर हत्याओं में खतरनाक वृद्धि को दर्शाते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में 752 लोगों को जबरन गायब किया गया। इनमें से 181 को बाद में रिहा कर दिया गया, जबकि 25 की कथित तौर पर हिरासत में मौत हो गई। 546 व्यक्तियों का ठिकाना अज्ञात है।
विज्ञापन


बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि मकरान क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में लोग गायब हुए, जिनमें फ्रंटियर कोर (एफसी) के कर्मियों को मुख्य अपराधी बताया गया। रिपोर्ट में 117 न्यायेतर हत्याओं में अधिकांश फर्जी मुठभेड़ों और हिरासत में हत्याओं से जुड़ी हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलए ने ली सशस्त्र अभियानों की जिम्मेदारी, 23 मार गिराए
बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में एक साथ कई सशस्त्र अभियानों की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले दिनों एक उच्च पदस्थ अधिकारी समेत कम से कम 23 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मार गिराया और खुफिया एजेंसियों से जुड़ी सैन्य सुविधाओं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने संकेत दिया कि समूह के लड़ाकों ने मस्तुंग, कलात, जमुरान, बुलेदा और क्वेटा जैसे स्थानों पर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया और नुश्की, दलबंदिन और पंजगुर में भी हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed