{"_id":"5e1255168ebc3e87ac77327f","slug":"pakistan-parliament-may-approve-the-bill-related-to-army-chief-general-qamar-javed-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी संसद सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से जुड़े बिल को दे सकती है मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी संसद सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से जुड़े बिल को दे सकती है मंजूरी
Mon, 06 Jan 2020 02:58 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की संसद (फाइल फोटो)
पाकिस्तान की संसद बुधवार को उस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कर सकती है, जिससे प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार देने का अधिकार मिल जाएगा। इमरान सरकार ने 19 अगस्त को एक अधिसूचना के जरिए बाजवा (59) का कार्यकाल बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने इस अधिसूचना रद्द करते हुए कहा था कि जिस तरह से जनरल बाजवा को सेवा विस्तार दिया गया था, उसमें अनियमितता हुई। इमरान सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को यह भरोसा दिया गया कि वह छह महीने के अंदर सेना प्रमुख के विस्तार/पुनर्नियुक्ति से जुड़ा विधेयक संसद से पारित करा लेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 28 नवंबर को सर्वोच्च अदालत ने जनरल बाजवा को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। शुरुआती असमंजस के बाद सरकार को मुख्य विपक्षी दलों का समर्थन मिला और शुक्रवार को सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों के अलावा ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से 64 साल करने के लिए नेशनल असेंबली में तीन विधेयक पेश किए गए।
विज्ञापन
इन विधेयकों के उसी दिन पास होने की उम्मीद थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल (एन) और बिलावल भुट्टो की पीपीपी के दबाव के बाद तीनों विधेयकों को नेशनल असेंबली की रक्षा समिति और सीनेट के पास भेजा गया।