{"_id":"6014896247229c1dd15ac3c4","slug":"pakistan-opposition-leaders-targat-imran-khan-over-political-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में विपक्ष ने ‘राजनीतिक रिश्वत’ को लेकर इमरान को घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक में विपक्ष ने ‘राजनीतिक रिश्वत’ को लेकर इमरान को घेरा
Sat, 30 Jan 2021 03:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:47 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान को उस ‘राजनीतिक रिश्वत’ के लिए आड़े हाथों लिया है। विपक्षी दलों ने यह आरोप सीनेट (संसद का उच्च सदन) के चुनावों से ठीक पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तरफ से हर सांसद को 50 करोड़ के विकास फंड देने की घोषणा के चलते लगाया है।
विज्ञापन
डॉन समाचार पत्र के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने इस घोषणा को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का एक और ‘यू-टर्न’ बताया है। उन्होंने इमरान के विपक्ष में रहने के दौरान सांसदों के बीच विकास फंड बांटने की निंदा करने की याद दिलाई है।
विज्ञापन
इमरान खान ने बुधवार को एक संसदीय दल बैठक के दौरान राष्ट्रीय असेंबली और प्रांतीय असेंबलियों के हर सदस्य को सतत विकास लक्ष्य के तहत 50 करोड़ रुपये का अनुदान दिए जाने की घोषणा की थी। पाकिस्तान में उच्च सदन के चुनाव आगामी मार्च माह में होने संभावित हैं, जब 104 सदस्यों में से 52 का छह साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन