{"_id":"5ebbbbf08ebc3e907f18b564","slug":"pakistan-occupied-kashmir-gilgit-baltistan-region-traders-accused-pakistan-government-over-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान की ज्यादती, व्यापारी बोले- क्या हम इंसान नहीं हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान की ज्यादती, व्यापारी बोले- क्या हम इंसान नहीं हैं
Wed, 13 May 2020 02:50 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 May 2020 02:50 PM IST
सार
- गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों का पाकिस्तान सरकार पर आरोप
- व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रही इमरान खान की सरकार
- व्यापारी बोले- क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?
विज्ञापन
बंद पड़े गिलगित-बाल्टिस्तान के बाजार
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान में बाजारों को खोल दिया गया है लेकिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाजार खोलने की अनुमित दे दी गई है लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रशासन द्वारा लोगों को दुकानें नहीं खोलने दी जा रही हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एनएलआई बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनके साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Pakistan Occupied Kashmir (POK): Traders of the NLI market in Gilgit-Baltistan region say they are being discriminated against by local administration. A trader says, "All other markets are open but we have been forced to stay closed. Are we not humans? Don't we have children?". pic.twitter.com/053vXyBlS7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2020
एक व्यापारी ने कहा कि अन्य सभी बाजार खुले हैं लेकिन हमें बंद रखने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से सवाल किया कि क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने पीओके के लोगों के साथ भेदभाव किया है। पाकिस्तान पहले भी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के साथ भेदभाव करता रहा है। वहां के लोग कई बार पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं लेकिन वहां की सरकार उनकी आवाजों को दबा देती है।