Cross Border Terrorism: अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पीएम शहबाज शरीफ की चेतावनी- यह हरकत बर्दाश्त नहींं
Cross Border Terrorism: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीमा पार से अगर आतंकवादी हमला हुआ तो इसका करारा जवाब मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। 16 मार्च को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में स्थित एक सैन्य चौकी को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया गया था। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद 18 मार्च को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर तहरीक के तालिबान के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार सीमा पार से आतंकवादियों की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी।
बर्दाश्त नहीं होगा आतंकवाद- शहबाज शरीफ
शरीफ ने कहा कि कि उनका देश अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति से रहना चाहेगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान में आतंकवाद से निपटने के लिए शीर्ष अधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समिति की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के रूप में नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उनका देश पड़ोसी देशों द्वारा सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसी किसी भी हरकत का जवाब कड़ी कार्रवाई से दिया जाएगा।
18 मार्च को हुई थी एयर स्ट्राइक
अपनी सैन्य पोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान ने 18 मार्च को अफगानिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया विभाग के दो अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे खोस्त और पक्तिका प्रांतों में तहरीक ए तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इसके बाद पाकिस्तानी तालिबान संगठन ने एक बयान जारी कर हवाई हमले की पुष्टि की। कहा गया कि इस हमले में आठ लोग मारे गए।
2023 में 789 आतंकवादी हमले
2021 में काबुल में तालिबान द्वारा सरकार संभालने के बाद पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 लोगों की मौत हुई और 1,463 लोग घायल हुए। यह बीते छह सालों में उच्चतम रिकॉर्ड है।