फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates: Terrorist attack on security personnel in Balochistan; two killed, one injured

Pakistan Updates: बलूचिस्तान में सुरक्षा कर्मियों पर आतंकी हमला; दो की मौत, एक घायल

Mon, 03 Jul 2023 06:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

मुठभेड़ में मारे गए जवानों में एक मेजर रैंक के अफसर और एक जूनियर अफसर शामिल थे, इसके अलावा एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। रविवार को हुए इस मुठभेड़ का किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
Pakistan News Updates: Terrorist attack on security personnel in Balochistan; two killed, one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी में एक मेजर रैंक के अफसर समेत दो जवान मारे गए। यह एनकाउंटर प्रांत के बालोर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक आतंकवादी समूह की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद हुई। 

विज्ञापन


अधिकारी द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि ये आतंकी सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों पर कई बार हमला कर चुका है। होशाब क्षेत्र में हुए विस्फोट में भी इन्हीं आतंकियों का हाथ था। बयान में बताया गया कि सुरक्षा बल राष्ट्र के साथ कदम मिलाकर, बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे प्रयासों को विफल करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए जवानों में एक मेजर रैंक के अफसर और एक जूनियर अफसर शामिल थे, इसके अलावा एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। रविवार को हुए इस मुठभेड़ का किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान और छोटे-छोटे आतंकी समुहों द्वारा ऐसे हमले पहले भी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान में छोटे-छोटे आतंकी समूहों ने दो दशकों से विद्रोह छेड़ रखा है। शनिवार को भी आतंकी समूह और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों समेत एक जवान की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed