फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan news updates President Arif Alvi visits injured Imran Khan offers to mediate between stakeholders

Pakistan: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने जाना इमरान खान की सेहत का हाल, सरकार के साथ मध्यस्थता की पेशकश भी की

Sun, 06 Nov 2022 10:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 10:01 PM IST
सार

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और उनकी पत्नी बेगम समीना ने शनिवार को लाहौर के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल का दौरा किया और खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह खान के साथ करीब तीन घंटे तक रहे। 

विज्ञापन
Pakistan news updates President Arif Alvi visits injured Imran Khan offers to mediate between stakeholders
शहबाज शरीफ, आरिफ अल्वी, इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान की पीटीआई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए 'मध्यस्थता' की पेशकश की है। आरिफ अल्वी ने इमरान खान के स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद यह बात कही। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान पर हुआ था हमला
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थकों को इसी सप्ताह तब गोली मार दी गई थी, जब वह पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके से इस्लामाबाद के लिए लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे। दो बंदूकधारियों ने जिस वक्त उन पर यह हमला किया, उस समय वह एक कंटेनर ट्रक पर थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति अल्वी ने पीटीआई प्रमुख के साथ बिताए तीन घंटे
देश के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति अल्वी और उनकी पत्नी बेगम समीना ने शनिवार को लाहौर के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल का दौरा किया और खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वह खान के साथ करीब तीन घंटे तक रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्वी और उनकी पत्नी ने उनके स्वास्थ्य के शीघ्र होने की कामना की। 
 

विज्ञापन

सरकार के साथ मुद्दों पर मध्यस्थता की पेशकश
इस दौरान अल्वी और खान ने देश की गंभीर राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर एक-दूसरे से विचार साझा किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत के दौरान खान की पीटीआई ताल्लुक रखने वाले 73 वर्षीय अल्वी ने प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सेवा देने की पेशकश की। 


 

लोकतांत्रिक साधनों के दायरे में मुद्दों का समाधान ढूंढें : अल्वी
एक अन्य प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने इस बात को दोहराया कि सभी पक्षों को अपने राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाना चाहिए और चर्चा व विचार-विमर्श के साथ लोकतांत्रिक साधनों के दायरे में मुद्दों का समाधान खोजना चाहिए।  


 

FIR दर्ज करने के मामले में गतिरोध गहराया
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर गतिरोध गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी भी अर्जी मिलने से इनकार कर दिया। इस बीच इमरान खान के रिश्तेदार और वकील हसन नियाजी ने कहा कि उन्होंने पुलिस थाने में अर्जी दी थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें इसकी कोई रसीद नहीं दी।

मार्च अस्थायी रूप से रोका गया है: राशिद

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन केवल स्थायी रूप से रोका गया है। इसे समाप्त नहीं किया गया है। पंजाब के वजीराबाद जिले में ‘हकीकी आजादी मार्च’ के दौरान 70 वर्षीय खान के कंटेनर पर दो बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में उनके दाहिने पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद विरोध मार्च रोक दिया गया था। पीटीआई के नेता हम्माद अजहर ने कहा कि खान दो से तीन दिन में राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

मंगलवार से फिर लॉन्ग मार्च शुरू करेंगे इमरान खान
इस बीच, इमरान खान ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी इस्लामाबाद के लिए उसी स्थान से फिर लॉन्ग मार्च शुरू करेगी, जहां वे रैली के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने हत्या के प्रयास के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और दो अन्य लोगों दोषी ठहराया है। 
 
अपने धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा, हमने फैसला किया है कि हमारा मार्च मंगलवार को वजीराबाद में उसी जगह सेशुरू होगा, जहां मुझे और 11 अन्य को गोली मारी गई थी। 

अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
इस बीच इमरान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे अपने लाहौर स्थित निजी आवास चले गए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष की उनके धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में गोली लगने से सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed