फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates: PML-N, PPP fail to reach consensus on power-sharing formula for govt formation

Pakistan: सरकार गठन के लिए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले पर बेनतीजा रही बैठक, PML-N और PPP में नहीं बन पाई सहमति

Sun, 18 Feb 2024 04:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Feb 2024 04:22 PM IST
सार

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी के बीच गठबंधन सरकार के लिए सत्ता साझेदारे के फॉर्मूले पर बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि, दोनों पक्षों ने बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया। 

विज्ञापन
Pakistan News Updates: PML-N, PPP fail to reach consensus on power-sharing formula for govt formation
पीएमएल-एन और पीपीपी की बैठक - फोटो : एक्स/इशाक डार

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी के बीच गठबंधन सरकार के लिए सत्ता साझेदारे के फॉर्मूले पर बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि, दोनों पक्षों ने चर्चा में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया। 

विज्ञापन

दोनों दलों की समन्वय समितियों के बीच शनिवार को तीसरी बैठक हुई। लेकिन यह बेनतीजा रही। दोनों ने सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार यानी कल फिर बैठक करने का फैसला किया है। बैठक के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमएल-एन और पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के एक साझा बयान में कहा गया, दोनों पक्षों की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई। मामलों को अंतिम रूप देने के लिए आगे विचार-विमर्श की जरूरत है। पीएमएल-एन ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीमदवार घोषित किया है। 

विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती सबसे ज्यादा सीट
आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 265 सीट में से 93 पर जीत हासिल की है। वहीं 75 सीट पर जीत के साथ पीएमएल-एन दूसरे नंबर पर रही। जबकि, 54 सीट के साथ पीपीपी तीसरे नंबर पर रही। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) भी उन्हें 17 सदस्यों का समर्थन देने के लिए राजी हो गया है।  

बैठक में कौन-कौन रहे शामिल
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 133 का आंकड़ा पार करना होगा। शनिवार को बैठक में पीएमएल-एन की ओर से पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार, सरदा अयाज सादिक, आजम नजीर तरार और मलिक मुहम्मद अहमद खान ने प्रतिनिधित्व किया। जबकि, पीपीपी की ओर से सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री मुराद अळी शाह, सईद गनी, कमर जमान कैरा, नदीम अफजल चान और नवाब सनाउल्लाह जेहरी ने भाग लिया। 

पीपीपी ने शर्त के साथ समर्थन का दिया आश्वासन
इससे पहले गुरुवार को बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने पहली बैठक में चर्चा किए गए प्रस्तावों का आकलन करने के लिए और समय मांगा था। पीपीपी ने इस शर्त पर पीएमएल-एन को सरकार गठन और अगला प्रधानमंत्री चुनने में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया था कि बदले में उसे राष्ट्रपति सहित कई अहम संवैधानिक पद मिलेंगे। पीपीपी ने यह भी घोषणा की थी कि केंद्र में पीएमएल-एन के समर्थन के बावजूज पार्टी संघीय मंत्रिमंडल में कोई मंत्रालय नहीं लेगी। 

पीटीआई समर्थकों और पुलिस की झड़प
वहीं, संसदीय चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पीटीआई समर्थनकों की अलग-अलग शहरों में पुलिस के साथ झड़प हो रही है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, पीटीआई समर्थन विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को लाहौर प्रेस क्लब और पार्टी के जेल रोड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए और 'चोरी किए गए जनादेश' को बहाल करने की मांग की। उन्होंने सियासी दलों के पोलिंग एजेंट की निगरानी में मतदान केंद्रों पर तैयार किए फॉर्म 45 के अनुार वोटो की गिनती के आधार पर सही परिणाम की मांग की।  

आसिफ अली जरदारी होंगे राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी के उम्मीदवार: बिलावल
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आसिफ अली जरदारी उनके उम्मीदवार होंगे। देश के एक प्रमुख अखबार ने बिलावल के हवाले से कहा कि देश में फैल रही असंतोष की आग पर काबू पाने के लिए हमने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में जरदार हमारे उम्मीदवार होंगे। 

भुट्टो ने थट्टा इलाके में एक रैली में कहा कि वह केंद्र और प्रांतों को बचाएंगे। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता जरदारी पद संभालेंगे तो वह इस आग को बुझा देंगे। खबर के मुताबिक, बिलावल ने अपनी पार्टी को उन लोगों के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया है। जिन्होंने उसके लिए वोट मांग हैं और बदले में कोई मंत्रालय नहीं मानेंगे। 

उन्होंने कहा, मुझसे कहा गया था कि हमें तीन साल के लिए प्रधानमंत्री बनने दें और फिर आप शेष दो साल के लिए प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं। मैंने इसके लिए मना कर दिया। मैंने कहा कि मैं इस तरह प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता। उन्होंने अगर बनना चाहता हूं तो यह तब होगा जब पाकिस्तान के लोग मुझे चुनेंगे। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि देश को ऐसे सियासी दल की जरूरत है, जो जनता की समस्यां पर बात करे। उन्होंने कहा कि आर्थिक और राजनीतिक संकट ने समाज को बांट कर रख दिया है। 

धांधली के आरोपों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
वरिष्ठ नौकरशाह की तरफ से लगाए गए चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच के लिए पाकिस्तान चुनाव आयोग ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली चट्ठा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि रावलपिंडी के 13 उम्मीदवारों को गलत तरीके से विजेता घोषित किया गया। चट्ठा ने चुनाव परिणामों में हेरफेर के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा भी दे दिया है।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चट्ठा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने आरोपों पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई और उसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त सिंकदर सुल्तान रजा बैठक में वीडियो लिंक के जरिये मौजूद रहे। समिति की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव नियामक यह तय करेगा कि आयुक्त पर अवमानना का मुकदमा चलाया जाए या नहीं। उच्च स्तरीय समिति संबंधित जिला चुनाव अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों के बयान दर्ज करेगी और तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed