{"_id":"64c478285fc5550ca0043e93","slug":"pakistan-news-updates-many-tourists-including-child-killed-as-van-plunges-into-ravine-in-gilgit-baltistan-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gilgit-Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में वैन हादसे का शिकार; आठ पर्यटकों की मौत, इसमें एक बच्चा भी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gilgit-Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में वैन हादसे का शिकार; आठ पर्यटकों की मौत, इसमें एक बच्चा भी
Sat, 29 Jul 2023 07:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, गिलगित-बाल्टिस्तान
एएनआई, गिलगित-बाल्टिस्तान
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:53 AM IST
सार
चिलास के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वजीर लियाकत के मुताबिक, वैन में 16 पर्यटक सवार थे। सभी साहीवाल से गिलगित जा रहे थे। खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले में शुक्रवार को पर्यटकों को ले जा रही एक वैन के खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बाबूसर दर्रे के पास हुए इस हादसे में नौ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। डायमर रेस्क्यू 1122 के जिला समन्वयक शौकत रियाज ने बताया कि यह दुर्घटना एक कार से टकराने के बाद हुई।
विज्ञापन
वैन में 16 पर्यटक सवार थे
चिलास के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वजीर लियाकत के मुताबिक, वैन में 16 पर्यटक सवार थे। सभी साहीवाल से गिलगित जा रहे थे। खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई। जिसे ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत चिलास क्षेत्रीय मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में चार महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष है।
विज्ञापन
महीने की शुरुआत में हुए हादसे में गई थी छह जानें
रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में गिलगित बाल्टिस्तान में थालिची इलाके के करीब काराकोरम राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 17 अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन