{"_id":"63cbd3e4692a033cd22e7062","slug":"pakistan-news-updates-court-sentences-two-ttp-members-to-34-years-in-prison-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पंजाब प्रांत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का मामला, टीटीपी के दो सदस्यों को 34 साल की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पंजाब प्रांत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का मामला, टीटीपी के दो सदस्यों को 34 साल की जेल
Sat, 21 Jan 2023 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:45 PM IST
सार
अदालत के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि साहिवाल की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने शुक्रवार को टीटीपी के दो आतंकवादियों इमरान राजिक और सद्दाम हुसैन मूसा को पंजाब प्रांत में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए 34 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक अदालत ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) समूह के दो सदस्यों को 30 साल से अधिक के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उन दोनों पर देश के पंजाब प्रांत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन
माना जाता है कि TTP (पाकिस्तान तालिबान) के अल-कायदा आतंकवादी समूह से घनिष्ठ संबंध हैं। यह 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक प्रमुख समूह के रूप में स्थापित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पूरे पाकिस्तान में इस्लाम के अपने सख्त ब्रांड को थोपना है।
विज्ञापन
अदालत के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि साहिवाल की एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने शुक्रवार को टीटीपी के दो आतंकवादियों इमरान राजिक और सद्दाम हुसैन मूसा को पंजाब प्रांत में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए 34 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि एटीसी जज जाहिद गजनवी ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) द्वारा अदालत में सबूत पेश किए जाने के बाद सजा सुनाई।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा कि सीटीडी ने मई 2022 में लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पाकपट्टन शहर से दोषियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक और आत्मघाती जैकेट बरामद किए।
इस बीच, सीटीडी ने प्रांत के विभिन्न इलाकों से आठ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को जारी सीटीडी के एक बयान के अनुसार, आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें ज्यादातर टीटीपी से संबंधित हैं और उनके खिलाफ प्रांत के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
TTP को पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है, जिसमें 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, सैन्य ठिकानों पर हमले और 2008 में इस्लामाबाद में मैरियट होटल में बमबारी शामिल है।
2012 में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई पर टीटीपी ने हमला किया था। 2014 में, पाकिस्तानी तालिबान ने पेशावर के उत्तर-पश्चिमी शहर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किया। उसमें 131 छात्रों सहित कम से कम 150 लोग मारे गए थे। इस हमले ने दुनिया भर को स्तब्ध कर दिया था और इसकी चहुंओर निंदा की गई थी।
Lahore: शीर्ष निजी स्कूल में ड्रग्स के मुद्दे पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप, चार छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी में पुलिस ने चार छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों पर यहां के एक शीर्ष निजी स्कूल में कथित तौर पर एक साथी छात्रा को ड्रग्स के मुद्दे पर प्रताड़ित करने के आरोप है। इसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 16 जनवरी को लाहौर में डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी।
स्कूल में एक छात्रा को उसके सहपाठियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में किशोर लड़कियों को कथित पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है। उसमें लड़कियों को मौखिक रूप से कथित पीड़िता को गाली देते और उसे सॉरी कहने के लिए कहते सुना जा सकता है।
पीड़िता के पिता इमरान यूनिस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने कैंपस में ड्रग लेते हुए साथी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड किया। पीड़ित लड़की के पिता ने प्राथमिकी में कहा कि संदिग्धों में से एक मुक्केबाज है। उसने पीड़िता के चेहरे पर मारा, जबकि दूसरे ने उसे लात मारी, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। एक अन्य लड़की ने उसका गला घोंटने की कोशिश की।
कैपिटल सिटी पुलिस लाहौर और पंजाब पुलिस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
शिक्षण संस्थानों में बढ़ रहा नशीली दवाओं का प्रयोग
ड्रग कंट्रोल प्रोग्राम पर मुख्यमंत्री के सलाहकार जुल्फिकार शाह के अनुसार, लाहौर में निजी सभाओं और शैक्षणिक संस्थानों दोनों में नशीली दवाओं का प्रयोग खतरनाक दर से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल, लाहौर पुलिस ने शहर में 9,000 से अधिक ड्रग डीलरों और ड्रग पेडलर्स को पकड़ा था। इसी तरह, संदिग्धों के कब्जे से 4,590 किलो हशीश और 60 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।