फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan news update Deputy PM DAR to visit China next week and Saudi Prince Salman visit to postponed

Pakistan: उप-प्रधानमंत्री डार अगले सप्ताह जाएंगे चीन; सऊदी अरब के प्रिंस सलमान ने टाली पाकिस्तान की यात्रा

Sat, 11 May 2024 02:44 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 02:44 PM IST
सार

पाकिस्तान के नवनियुक्त उप प्रधानमंत्री इशाक डार 13 मई को चीन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Pakistan news update Deputy PM DAR to visit China next week and Saudi Prince Salman visit to postponed
उप प्रधानमंत्री इशाक डार और सऊदी अरब के प्रिंस वली अहद मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

सऊदी अरब के प्रिंस वली अहद मोहम्मद बिन सलमान अब पाकिस्तान नहीं आ रहे हैं। अज्ञात कारणों से उन्होंने यात्रा टाल दी है। बताया जा रहा कि दो दिवसीय यात्रा पर 19 मई को इस्लामाबाद आने की उम्मीद थी। वहीं, पाकिस्तान के नवनियुक्त उप प्रधानमंत्री इशाक डार अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे। 

विज्ञापन


वली अहद की यात्रा टालने पर विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद और रियाद के बीच कार्यक्रम तय होते ही यात्रा का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह यात्रा जल्द ही होगी और निश्चित रूप से मूल्यवान होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग उत्सुकता से वली अहमद की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए अहम थी यह यात्रा
मार्च में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब की यात्रा के बाद पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में राजनयिक और व्यापार संबंधी व्यस्तताओं के बाद उच्च स्तरीय यात्रा होने की संभावना थी। बताया जा रहा था कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब के नेता का आना बहुत महत्वपूर्ण था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वली अहद मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान की यात्रा पर आते हैं तो यह इस देश के लिए काफी मददगार होगा। सऊदी अरब आने वाले दिनों में पाकिस्तान में पांच अरब डालर का निवेश कर सकता है।  बता दें, यह पांच साल में मोहम्मद बिन सलमान की पाकिस्तान की पहली यात्रा होगी, इससे पहले वह पिछली बार फरवरी 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासन के दौरान देश के दौरे पर आए थे।

उप प्रधानमंत्री इशाक डार अगले सप्ताह चीन जाएंगे
पाकिस्तान के नवनियुक्त उप प्रधानमंत्री इशाक डार 13 मई को चीन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे, जिसमें अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना का उन्नयन भी शामिल है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डार, जो विदेश मंत्री भी हैं, अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ 5वीं पाकिस्तान-चीन विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान, डार और वांग बहुपक्षीय मंच पर उभरते क्षेत्रीय भू-राजनीतिक परिदृश्य और द्विपक्षीय सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

गौरतलब है, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाले सीपीईसी का भारत विरोध कर रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजर रहा है।


बयान में कहा गया है कि 13-16 मई की अपनी यात्रा के दौरान डार के चीनी नेताओं, वरिष्ठ मंत्रियों और प्रमुख कॉर्पोरेट अधिकारियों से मिलने की भी उम्मीद है। डार की बीजिंग यात्रा उन खबरों के बीच हो रही है जिनमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आने वाले हफ्तों में चीन की यात्रा करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed